लॉटरी माफिया सिकंदर एंड टीम पर चाईबासा पुलिस मेहेरबान, मामला दर्ज होने के 25 दिन बाद भी कोई कार्रवाई नहीं, जमकर कर शहर में चल रहा है अवैध लॉटरी

चाईबासा शहर में संचालित अवैध लॉटरी

Chaibasa (चाईबासा) : पुरानी कहावत है, बाप बड़ा ना भईया, सबसे बड़ा रुपया, इसी कथन को चिरतार्थ कर रही है चाईबासा की पुलिस, भले ही लॉटरी माफिया सिकंदर कोल्हान की भोली-भाली जनता की गाढ़ी कमाई लुटता रहे, उससे चाईबासा पुलिस को कोई सरोकार नहीं है, यही कारण है कि लॉटरी माफिया सिकंदर के द्वारा अवैध लॉटरी कारोबार बेरोक टोक संचालित किया जा रहा है।

चाईबासा शहर में संचालित अवैध लॉटरी
शहर में संचालित अवैध लॉटरी

Illegal Lottery : चाईबासा में अवैध लॉटरी कारोबार के वर्चस्व को लेकर युवक से मारपीट, थाने में मामला दर्ज नहीं होने का आरोप

सिकंदर यादव एन्ड टीम के ऊपर मारपीट के कई गंभीर धाराओं के तहत दर्ज है मामला, 25 दिन गुजर जाने के बाद भी पुलिस के द्वारा कोई एक्सन नहीं लिए जाने के बाद यह शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है। चर्चा है की आखिर कैसे चाईबासा पुलिस के नाक के नीचे अवैध लॉटरी संचालित हो रही है उसके बावजूद पुलिस मुखदर्शक बनकर बैठी हुई है।

बता दें कि पश्चिमी सिंहभूम जिले में कथित अवैध लॉटरी कारोबार और मारपीट के एक मामले को लेकर पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठने लगे हैं। चक्रधरपुर निवासी राहुल रवानी ने आरोप लगाया है कि 12 सितंबर 2026 को उनके साथ मारपीट कर सोने की चेन और 30 हजार रुपये छीन लिए गए थे। इस मामले में सदर थाना, चाईबासा में कांड संख्या 82/2026 के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।शिकायत में सिकंदर यादव समेत कुल 15 लोगों के नाम शामिल होने की बात कही गई है। हालांकि, शिकायतकर्ता के अनुसार, घटना के करीब 25 दिन बाद भी आरोपियों के खिलाफ अपेक्षित कार्रवाई नही हुई है।

पुलिस के द्वारा कार्रवाई नहीं किए जाने से अवैध लॉटरी माफिया का मनोबल इतना ऊंचा है कि सिकंदर के द्वारा JMD मार्का के नाम से प्रति -दिन करोड़ों रुपये की अवैध लॉटरी का काला कारोबार संचालित किया जा रहा है। उसके बावजूद पुलिस के द्वारा कोई कार्रवाई नही करना उनके कार्यशैली पर सवाल खड़े कर रहे हैं।

बता दें कि सिकंदर के द्वारा पूर्व के दिनों में HK ब्रांड के नाम का अवैध लॉटरी चलाया जा रहा था। और अब JMD ब्रांड के नाम से लॉटरी चाईबासा शहर में धड़ल्ले से चला रहा है।

सदर थाना चाईबासा के थाना प्रभारी चंद्रशेखर प्रसाद ने बताया कि पीड़ित के द्वारा बताए गए बिंदुओं पर पुलिस जांच कर रही है। जांच में प्रमाण मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

http://चाईबासा में पुलिस के नाक के नीचे कथित अवैध लॉटरी का खेल, जानकारी के बावजूद कार्रवाई नहीं होने पर उठे सवाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *