Ho Samaj Election : आदिवासी हो समाज महासभा चुनाव: हरीश सामड, इपिल सामड, सोमा कोड़ा और इंदू तियू ने दाखिल किया नामांकन

अध्यक्ष पद पर हरीश चंद्र सामड और विजय सुंबरुई के बीच मुकाबला, उपाध्यक्ष, महासचिव एवं कोषाध्यक्ष पद के लिए एक-एक नामांकन

चाईबासा। आदिवासी हो समाज महासभा के आम चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन मंगलवार को विभिन्न पदों के लिए उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया। अध्यक्ष पद के लिए हरीश चंद्र सामड, उपाध्यक्ष पद के लिए इपिल सामड, महासचिव पद के लिए सोमा कोड़ा तथा कोषाध्यक्ष पद के लिए इंदू तियू ने नामांकन किया।

आदिवासी हो समाज महासभा चुनाव में विभिन्न पदों के उम्मीदवारों द्वारा नामांकन दाखिल करते हुए

आदिवासी हो समाज महासभा अध्यक्ष पद के लिए विजय सुंबरुई ने दाखिल किया नामांकन

सभी उम्मीदवारों ने हरिगुटू स्थित आदिवासी हो समाज महासभा भवन के चुनावी कार्यालय में चुनाव पदाधिकारी सनातन बिरुवा एवं सोमा कोड़ा के समक्ष अपना नामांकन पत्र जमा किया।

नामांकन करने वाले उम्मीदवारों में हरीश चंद्र सामड महासभा के निवर्तमान संयुक्त सचिव हैं। इपिल सामड वर्तमान में आदिवासी हो समाज युवा महासभा के निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। वहीं, सोमा कोड़ा आदिवासी हो समाज महासभा के निवर्तमान महासचिव हैं, जबकि इंदू तियू आदिवासी हो समाज महिला महासभा में पदधारी रह चुकी हैं।

25 नवंबर को नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी

चुनाव प्रक्रिया के तहत नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी 25 नवंबर 2026 को होगी। चुनाव पदाधिकारी सनातन बिरुवा ने बताया कि स्क्रूटनी के दौरान प्रत्येक उम्मीदवार को अपने साथ एक प्रस्तावक और एक समर्थक लाना अनिवार्य होगा।

उन्होंने सभी उम्मीदवारों से निर्धारित समय पर चुनाव कार्यालय में उपस्थित होकर स्क्रूटनी प्रक्रिया में शामिल होने की अपील की है।

पांच उम्मीदवारों ने किया नामांकन

आदिवासी हो समाज महासभा के आम चुनाव में अब तक कुल पांच उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है। अध्यक्ष पद के लिए हरीश चंद्र सामड और विजय सुंबरुई ने नामांकन किया है। वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए इपिल सामड, महासचिव पद के लिए सोमा कोड़ा और कोषाध्यक्ष पद के लिए इंदू तियू मैदान में हैं।

आदिवासी हो समाज महासभा चुनाव में विभिन्न पदों के उम्मीदवारों द्वारा नामांकन दाखिल करते हुए

नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब स्क्रूटनी और आगे की चुनावी प्रक्रिया को लेकर उम्मीदवारों एवं समाज के लोगों की नजरें टिकी हुई हैं।

http://टाटा स्टील का ‘संवाद’ और आदिवासी अधिकार: उत्सव के बीच जमीन-विस्थापन के सवाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *