ग्रेडिंग सिस्टम की खामियों के खिलाफ फूटा एनआईटी छात्रों का गुस्सा, देर रात मुख्य गेट पर दिया धरना

रिलेटिव ग्रेडिंग प्रणाली में विसंगतियों को लेकर सैकड़ों विद्यार्थी नाराज, सीजीपीए गिरने से कैंपस प्लेसमेंट प्रभावित होने की जताई आशंका

 

Adityapur (आदित्यपुर) : राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) जमशेदपुर में रिलेटिव ग्रेडिंग प्रणाली की खामियों को लेकर छात्रों का आक्रोश सामने आया है। सोमवार देर रात संस्थान के सैकड़ों छात्र मुख्य द्वार के सामने धरने पर बैठ गए। प्रदर्शनकारी विद्यार्थियों ने ग्रेडिंग व्यवस्था में पारदर्शिता लाने और मूल्यांकन प्रणाली की विसंगतियों को दूर करने की मांग की।

Adityapur: एनआईटी कोऑपरेटिव सोसायटी में भव्य दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन, भक्तिमय माहौल में उमड़े श्रद्धालु

 

एनआईटी जमशेदपुर में रिलेटिव ग्रेडिंग सिस्टम के खिलाफ धरना देते छात्र
एनआईटी जमशेदपुर में रिलेटिव ग्रेडिंग सिस्टम के खिलाफ धरना देते छात्र

​छात्रों के अनुसार इसका सीधा असर उनके संचयी ग्रेड प्वाइंट औसत यानी सीजीपीए (CGPA) पर पड़ रहा है। लगातार सीजीपीए कम होने से उनके शैक्षणिक प्रदर्शन और भविष्य की संभावनाओं पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।

कैंपस प्लेसमेंट को लेकर बढ़ी चिंता

विद्यार्थियों ने कहा कि कम सीजीपीए का सबसे बड़ा नुकसान आगामी कैंपस प्लेसमेंट के दौरान उठाना पड़ सकता है। कई कंपनियां भर्ती प्रक्रिया में सीजीपीए को महत्वपूर्ण आधार बनाती हैं। ऐसे में बेहतर शैक्षणिक प्रदर्शन करने के बावजूद विद्यार्थी प्लेसमेंट की दौड़ से बाहर हो सकते हैं।

छात्रों का तर्क है कि देश के अन्य आईआईटी और एनआईटी संस्थानों में भी रिलेटिव ग्रेडिंग प्रणाली लागू है, लेकिन वहां मूल्यांकन व्यवस्था अधिक न्यायसंगत और संतुलित है।

प्रदर्शनकारी छात्रों ने संस्थान प्रबंधन से मांग की है कि अंकों और ग्रेड के बीच उचित संतुलन स्थापित किया जाए तथा पूरी मूल्यांकन प्रक्रिया को पारदर्शी बनाया जाए। छात्रों ने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, तब तक उनका विरोध जारी रहेगा।

 

http://एनआईटी जमशेदपुर में राष्ट्रीय महिला नेतृत्व सम्मेलन का आगाज, डॉ. आशा लकड़ा बोलीं— ‘शिक्षा और नेतृत्व से ही सशक्त होंगी महिलाएं’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *