Adityapur: पानी चोरी नहीं, समाजसेवा है: पार्षद नीतू शर्मा

Adityapur (आदित्यपुर) : बीते दिनों सामाजिक संस्था ‘प्रवीण सेवा संस्थान’ को लेकर क्षेत्र में उपजा विवाद अब राजनीतिक और सामाजिक रूप से गरमा गया है। पूर्व विधायक अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह के अनुज स्वर्गीय प्रवीण सिंह की स्मृति में गठित यह संस्था लंबे समय से क्षेत्र में निःशुल्क जल वितरण, निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा और रक्तदान शिविर जैसे जनसरोकार के कार्यों में सक्रिय है।

Adityapur ward 23: वार्ड 23 में प्रवीण सिंह का ‘पावर शो’, अंतिम दिन मोतियों के हार’ के पक्ष में उमड़ा जनसैलाब

​हाल ही में कुछ स्थानीय नेताओं ने संस्था को एनएनबी कंपनी से दान में मिले एक पानी टैंकर का वीडियो प्रसारित कर ‘पानी चोरी’ जैसे गंभीर आरोप लगाए गए थे। इस विवाद पर अब वार्ड संख्या 17 की पार्षद नीतू शर्मा खुलकर संस्था के समर्थन में सामने आई हैं और उन्होंने विरोधियों को कड़ा जवाब दिया है।

​जल संकट में संस्था का प्रयास सराहनीय: पार्षद

​पार्षद नीतू शर्मा ने इन आरोपों को पूरी तरह निराधार और हास्यास्पद करार दिया है। उन्होंने कहा “हमारे वार्ड सहित आदित्यपुर के कई क्षेत्रों में भीषण जल संकट की स्थिति है। नगर निगम लगातार प्रयास कर रहा है, लेकिन इसके बावजूद हर घर तक पर्याप्त जलापूर्ति नहीं हो पा रही है। ऐसे संकट के समय में यदि प्रवीण सेवा संस्थान घर-घर निःशुल्क पानी पहुंचाकर लोगों की प्यास बुझा रहा है, तो यह सराहनीय कदम है।”

​उन्होंने आगे कहा कि जमशेदपुर और आदित्यपुर क्षेत्र में कई सामाजिक संगठन इस तरह के कार्य करते हैं। नगर निगम और सामाजिक संस्थाओं के आपसी सहयोग से जनता तक पानी पहुंचाना शुद्ध रूप से जनसेवा है, इसे ‘चोरी’ का नाम देना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

​मीडिया से तथ्यात्मक जांच की अपील

​पार्षद ने कुछ लोगों द्वारा इस मुद्दे को अनावश्यक तूल देने और बिना पड़ताल के खबरों को वायरल करने पर आपत्ति जताई। उन्होंने मीडिया संस्थानों से अपील की कि किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उसकी तथ्यात्मक जांच अवश्य करें, क्योंकि मीडिया की विश्वसनीयता सर्वोपरि होती है।

http://Adityapur Election Ward 23: वार्ड 23 का चुनावी रण: प्रवीण सिंह के पक्ष में ‘आधी आबादी’ का खुला समर्थन, जीत की ओर बढ़ते कदम,भ्रष्टाचार और प्रदूषण मुक्त वार्ड का संकल्प

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *