Gamharia Land Mafia: गम्हरिया- जमालपुर सतबहिनी में भू-माफियाओं का आतंक: सड़क की जमीनों की अवैध रजिस्ट्री और दाखिल-खारिज का खेल, अंचलकर्मी भी लपेटे में

Saraikela (सरायकेला) : सरायकेला-खरसावां जिला अंतर्गत गमहरिया अंचल के मौजा जमालपुर सतबहिनी में भू-माफियाओं द्वारा जमीनों की अवैध खरीद-बिक्री और गुंडागर्दी का एक बड़ा मामला सामने आया है। इस संबंध में राधेश्याम कश्यप, चितरंजन कुमार, बुलेट राम नारायण सिंह, संतोष कुमार और अशोक कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर भू-माफियाओं के खिलाफ मोर्चा खोला।

Adityapur Kumhar Community ​आदित्यपुर: राष्ट्र निर्माण में प्रजापति कुम्हार समाज की भूमिका अतुलनीय – पुरेंद्र नारायण सिंह

 

आरोपी रोहित चौधरी पर फर्जी नाम बदलने का भी आरोप

सभी पीड़ितों ने मुख्य आरोपी रोहित चौधरी पर फर्जी तरीके से नाम बदलने और सरकारी रिकॉर्ड में हेरफेर करने का सनसनीखेज आरोप लगाया है।

​आम रास्तों और सड़क की जमीनों को बेच रहे भू-माफिया

​प्रेस कॉन्फ्रेंस में पीड़ितों ने बताया कि रोहित चौधरी (पिता- स्व. अमर नाथ चौधरी) के पूर्वज कभी इस क्षेत्र की लगभग 95% जमीन के खतियानी थे। उन्होंने पूर्व में एक योजना के तहत प्लॉटिंग की थी और लोगों की सुविधा के लिए सड़क का रास्ता दिया था। वर्तमान में उनके पास कोई जमीन शेष नहीं है। इसके बावजूद, रजिस्टर-2 में खाली दिख रही सड़क और आम रास्तों की जमीनों की अवैध रजिस्ट्री कराई जा रही है। माफिया तत्व किसी अन्य खाली पड़ी जमीन का नक्शा दिखाकर फर्जी तरीके से उसका दाखिल-खारिज (म्यूटेशन) भी करवा रहे हैं।

​विरोध करने पर गुंडों से पिटाई और धमकी

​स्थानीय निवासियों का आरोप है कि इस अवैध धंधे का विरोध करने पर रोहित चौधरी अपने सहयोगियों—अभिमन्यु कुमार उर्फ मनु, शशिकांत पासवान और 10-12 अज्ञात गुंडों के साथ आकर मारपीट करते हैं और जान से मारने की धमकी देते हैं। इस धोखाधड़ी के कारण संतोष कुमार, राधे श्याम कश्यप, सुनील कुमार गिरि और आरती देवी समेत कई रैयतों के मामले अंचल कार्यालय में लंबित पड़े हैं।

​थाने में FIR और झारखंड सरकार के सचिव से शिकायत

​इस गंभीर भू-घोटाले और शांति भंग होने के मामले को लेकर आदित्यपुर थाना में एफआईआर (FIR) दर्ज करने के लिए लिखित आवेदन दिया गया है। इसके साथ ही पीड़ितों ने राजस्व निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग के सचिव (झारखंड सरकार), उपायुक्त (DC), पुलिस अधीक्षक (SP) और एलआरडीसी (LRDC) सरायकेला-खरसावां को लिखित शिकायत पत्र भेजकर भू-माफियाओं द्वारा किए गए सभी दाखिल-खारिज मामलों की दोबारा उच्च स्तरीय जांच कराने और दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

http://Adityapur Sarhul Festival:”हम भगवान बिरसा मुंडा के वंशज, हमें अपनी विरासत को संजोए रखना है”: मेयर संजय सरदार, आदित्यपुर में 16वें सरहुल महोत्सव का भव्य आयोजन, पारंपरिक नृत्य और ढोल-नगाड़ों की थाप पर झूमा भूमिज मुंडा समाज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *