सरायकेला: सरायकेला-खरसावां जिले में स्थित उषा कॉलेज ऑफ फार्मेसी में नए शैक्षणिक सत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया आधिकारिक तौर पर शुरू हो गई है। कोल्हान विश्वविद्यालय, चाईबासा के कुलपति और संकायाध्यक्ष (छात्र कल्याण) के निर्देशानुसार, इस बार नामांकन चांसलर पोर्टल के माध्यम से लिया जा रहा है।


कॉलेज में कुल 60 सीटों पर दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया 19 जून से जारी है, जिसकी अंतिम तिथि 5 जुलाई निर्धारित की गई है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jharkhanduniversities.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए अभ्यर्थियों को 200 रुपये आवेदन शुल्क और 400 रुपये पंजीयन शुल्क ऑनलाइन जमा करना होगा।
आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद, 10 अगस्त से 20 अगस्त तक ऑनलाइन जमा किए गए दस्तावेजों का सत्यापन (वेरिफिकेशन) किया जाएगा, जिसके तुरंत बाद दाखिले की अगली प्रक्रिया शुरू होगी।
यातायात की सुगम व्यवस्था
उषा कॉलेज ऑफ फार्मेसी जिला मुख्यालय से महज कुछ ही दूरी पर स्थित है, जिससे छात्रों को आवागमन में कोई परेशानी नहीं होगी। इसके अलावा, कॉलेज प्रशासन द्वारा छात्र-छात्राओं की सुविधा के लिए बस सेवा भी उपलब्ध कराई गई है।








