आदित्यपुर : औद्योगिक क्षेत्र आदित्यपुर के शर्मा बस्ती में सोमवार को एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। पुरानी रंजिश को लेकर आरोपी पिंटू प्रधान (पिता: दिलीप प्रधान) ने स्थानीय 23 वर्षीय युवक निखिल कुमार दे (पिता: सोमनाथ दे) पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
चाईबासा में चाकू मारकर हत्या मामले का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
इस जानलेवा हमले में निखिल कुमार दे पेट और छाती में गंभीर चोटें आने के कारण लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़े। घटना की सूचना मिलते ही आदित्यपुर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस बल ने तत्परता दिखाते हुए खून से लथपथ जख्मी निखिल को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका उपचार चल रहा है।
अस्पताल में उपचाराधीन जख्मी निखिल कुमार दे द्वारा पुलिस को दिए गए लिखित आवेदन के आधार पर आदित्यपुर थाने में कांड संख्या 187/26 दर्ज किया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित छापेमारी कर मुख्य अभियुक्त पिंटू कुमार प्रधान को शर्मा बस्ती से धर दबोचा। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल किया गया खून से सना चाकू भी बरामद कर लिया है।
कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में (जेल) भेज दिया है। थाना प्रभारी अंजनी कुमार ने बताया कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में है।
http://मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, युवक पर चाकू से हमला, आरोपी गिरफ्तार








