Jamshedpur News: मास्टर चोआ कोक सुई की याद में ‘फ़ूड फ़ोर हंग्री’ का रक्तदान शिविर, 136 यूनिट रक्त हुआ संग्रहित,प्राणिक हीलिंग के संस्थापकों को दी गई श्रद्धांजलि

जमशेदपुर, रक्तदान शिविर साकची

आदित्यपुर / जमशेदपुर: मॉडर्न प्राणिक हीलिंग के जन्मदाता मास्टर चोआ कोक सुई के जन्म माह (अगस्त) के उपलक्ष्य में शनिवार को ‘फूड फॉर हंग्री’ जमशेदपुर टीम द्वारा साकची स्थित रेडक्रॉस भवन में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर का शुभारंभ मास्टर चोआ कोक सुई के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस दौरान कुल 136 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया।

Adityapur: फ्रेंडशिप डे पर स्व. प्रवीण सिंह की याद में आयोजित 6ठे रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 1000 यूनिट रक्त संग्रह के लक्ष्य के साथ हुआ आयोजन, पूर्व राज्यपाल रघुवर दास, अर्जुन मुंडा, बन्ना गुप्ता व सरयू राय समेत कई दिग्गजों ने की शिरकत

​संस्था की कोषाध्यक्ष आभा ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि मास्टर चोआ कोक सुई का सपना धरती पर खुशहाली लाना था, जिसकी नींव पर मॉडर्न प्राणिक हीलिंग और ‘फूड फॉर हंग्री’ की स्थापना हुई। यह ऊर्जा विज्ञान पर आधारित ऐसी शिक्षा पद्धति है, जो मानव शरीर के अदृश्य ऊर्जा क्षेत्र पर प्राकृतिक रूप से काम करती है। आज दुनिया के 80 से अधिक देशों में लोग इसका लाभ उठा रहे हैं।

​उन्होंने आगे बताया कि संस्था द्वारा जमशेदपुर में जरूरतमंदों को भोजन, चार गांवों में स्वच्छ पेयजल, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक कल्याण के अनेक कार्य संचालित किए जा रहे हैं।

​इस अवसर पर शर्मिना पारिख, रवीना कुमार, जसरीन, अनिता खेमका, सारिका अग्रवाल, नीतू गर्ग घोष, मनीषा चौधरी, रितु नीरज तोदी, पमिका अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, संजीव गांधी, अश्विनी कुमार, सुचि संथालिया समेत कई सदस्य उपस्थित रहे।

http://Adityapur: आदित्यपुर में कल 2 अगस्त को सजेगा ‘रक्तदान महादान’ का मंच: प्रवीण सिंह स्मृति सेवा संस्था की 6वीं अनूठी पहल, भगवती एन्क्लेव के सामुदायिक भवन में आम लोग कर सकेंगे रक्तदान

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *