सरायकेला-खरसावां: जिले में 80 वें स्वतंत्रता दिवस का पावन पर्व बड़े ही हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर जिला स्तरीय मुख्य समारोह का भव्य आयोजन स्थानीय बिरसा मुंडा स्टेडियम में हुआ। सुबह 9:10 बजे जिला उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह ने विधिवत रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराया और तिरंगे को नमन किया।
ध्वजारोहण से पूर्व उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी ने संयुक्त रूप से परेड का निरीक्षण किया। इसके उपरांत उन्होंने अनुशासित टुकड़ियों द्वारा प्रस्तुत शानदार मार्च पास्ट की सलामी ली।























अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे विकास का लाभ: उपायुक्त
समारोह को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने समस्त जिलावासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का मुख्य उद्देश्य विकास की रोशनी समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। जिला प्रशासन हर पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पूरी पारदर्शिता के साथ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
उपायुक्त ने जनता से अपील की कि वे अपने अधिकारों और सरकारी प्रावधानों के प्रति जागरूक रहें। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद एवं पात्र लाभुक योजनाओं से जुड़ने के लिए जिला प्रशासन, संबंधित प्रखंड कार्यालयों तथा विभागीय अधिकारियों से सीधे संपर्क स्थापित करें।




















प्रमुख योजनाओं पर रहा विशेष फोकस:
अपने संबोधन में उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास से जुड़ी योजनाओं की प्रगति साझा की। उपायुक्त ने नागरिकों से निम्न योजनाओं का लाभ लेने का आग्रह किया:
• केंद्रीय योजनाएं: प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, पीएम किसान सम्मान निधि और मनरेगा।
• राज्य स्तरीय योजनाएं: मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना, अबुआ आवास योजना एवं अन्य सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाएं।
अंत में, उन्होंने जिले के सर्वांगीण विकास के लिए आम जनता से प्रशासन के साथ सहयोग करने का आह्वान किया। समारोह में जिले के तमाम प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस बल के जवान और भारी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
http://Saraikela: स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर फाइनल रिहर्सल, उपायुक्त व एसपी ने लिया जायजा








