मूसलाधार बारिश से बोकना पुल पर चढ़ा पानी, गुवा-बड़ाजामदा मार्ग बाधित

मूसलाधार बारिश से बोकना पुल

गुवा संवाददाता। पश्चिमी सिंहभूम जिले के गुवा और आसपास के क्षेत्रों में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया है। तेज बारिश के कारण गुवा-बड़ाजामदा मुख्य मार्ग पर पंचमुखी हनुमान मंदिर के समीप स्थित बोकना पुल के ऊपर से पानी बहने लगा, जिससे इस रास्ते पर आवागमन बाधित हो गया है।

मूसलाधार बारिश से बोकना पुल

गुवा से बड़ाजामदा जाने के लिए मुख्य रूप से दो रास्तों का उपयोग किया जाता है। इनमें एक मार्ग हाथी चौक होकर जाता है, जबकि दूसरा पंचमुखी हनुमान मंदिर होते हुए बोकना पुल से होकर गुजरता है। बोकना पुल वाला रास्ता अपेक्षाकृत छोटा है और इससे बड़ाजामदा पहुंचने में करीब तीन किलोमीटर की दूरी बचती है। पुल पर पानी चढ़ जाने के कारण अब लोगों को वैकल्पिक मार्ग का सहारा लेना पड़ रहा है।

पुल के ऊपर पानी का तेज बहाव होने से लोगों के लिए इस रास्ते से गुजरना जोखिम भरा हो गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार बारिश जारी रहने पर जलस्तर और बढ़ने की आशंका है।

मूसलाधार बारिश से बोकना पुल

इधर, लगातार बारिश के कारण कारो नदी का जलस्तर भी तेजी से बढ़ रहा है। नदी उफान की स्थिति में पहुंच गई है, जिसके मद्देनजर लोगों में भी चिंता बढ़ गई है। प्रशासन की ओर से लोगों को कारो नदी के आसपास नहीं जाने और नदी में मछली पकड़ने या नहाने से पूरी तरह बचने की सलाह दी गई है।

प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने लोगों से अपील की है कि बारिश के दौरान अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें और पुल, नदी तथा तेज बहाव वाले स्थानों के समीप जाने से बचें। लोगों से किसी भी तरह का जोखिम नहीं उठाने की अपील की गई है।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *