शहीद रूमुल सवैयां के शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि, परिजनों संग प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

शहीद रूमुल सवैयां

उलीडीह। तांतनगर प्रखंड के उलीडीह गांव में खूंटी जिले के दुलमी पहाड़ में नक्सली मुठभेड़ के दौरान शहीद हुए वीर जवान रूमुल सवैयां के शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान आदिवासी हो समाज युवा महासभा के पदाधिकारियों, ग्रामीणों और शहीद के परिजनों ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर वीर जवान के बलिदान को नमन किया।

आदित्यपुर में देशभक्ति का अनूठा संगम: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर शहीद भगत सिंह फैंस क्लब ने अमर क्रांतिकारियों को किया याद; गंगोत्री नर्सिंग होम में सफाई कर्मी ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज

कार्यक्रम में आदिवासी हो समाज युवा महासभा के जिला अध्यक्ष शेरसिंह बिरुवा ने शहीद रूमुल सवैयां के परिजनों के साथ उलीडीह स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उपस्थित लोगों ने शहीद के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए उनके आदर्शों और बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

शहीद रूमुल सवैयां

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष शेरसिंह बिरुवा ने कहा कि रूमुल सवैयां केवल एक वीर योद्धा ही नहीं, बल्कि बहुमुखी प्रतिभा के धनी और सरल, सहज एवं मिलनसार व्यक्तित्व के व्यक्ति थे। उन्होंने देश और समाज की सेवा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। उनका साहस, कर्तव्यनिष्ठा और त्याग आने वाली पीढ़ियों को हमेशा प्रेरणा देता रहेगा।

उन्होंने कहा कि देश की रक्षा और समाज की सेवा में अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर शहीदों का बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। शहीद रूमुल सवैयां की स्मृति और उनके आदर्शों को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शहीद रूमुल सवैयां के परिवार के सदस्यों के अलावा जिला सचिव ओयबन हेंब्रम, पूर्व मुखिया नटवर लाल बिरुवा, सुखलाल सरदार, छोटा सवैयां, पंकज गोप सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे

http://Gamharia: भारी बारिश के बीच शहीद निर्मल महतो को श्रद्धांजलि, प्रो. के.पी. सोरेन ने प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, शहीद सुनील महतो की प्रतिमा पर भी अर्पित किए पुष्प

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *