Saraikela: चौका व आदित्यपुर पुलिस की संयुक्त छापेमारी पहचान बदलकर रह रहा डकैती कांड का फरार आरोपी पोदो सरदार साथी सहित गिरफ्तार

​सरायकेला पुलिस

सरायकेला-खरसावां : सरायकेला-खरसावां जिले की पुलिस को फरार अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। चौका थाना क्षेत्र में हुई डकैती कांड में पिछले दो वर्षों से फरार चल रहे मुख्य प्राथमिकी अभियुक्त पोदो सरदार उर्फ पोदो भूमिज उर्फ लंगड़ा (उम्र लगभग 30 वर्ष) को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

आदित्यपुर पुलिस की कार्रवाई: दुष्कर्म के आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

आरोपी आदित्यपुर थाना अंतर्गत शिवनारायणपुर (सरना टोला) में अपना, पिता का नाम और पता बदलकर छिपकर रह रहा था।
​पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, यह कार्रवाई चौका थाना कांड संख्या 66/24 (धारा 310(2) B.N.S.) के तहत की गई है। यह मामला ग्राम रेयाड़दा (डुंगरीडीह) निवासी पसुवा सरदार की शिकायत पर दर्ज किया गया था। इस मामले में पहले ही छह अन्य प्राथमिकी अभियुक्तों (फागु सरदार, मकता सरदार, कालीचरण सरदार, पोदो सरदार, सुखराम सरदार और राजाराम) को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका था।

​छापेमारी में 3 साल से फरार एक अन्य कुख्यात भी पकड़ा गया

छापेमारी के दौरान पोदो सरदार के साथ मौजूद गंगाधर सिंह मुंडा (पिता- धनुषधारी सिंह मुंडा) को भी गिरफ्तार किया गया। गंगाधर आंडकी थाना कांड संख्या 44/23 (धारा 394 IPC एवं 27 आर्म्स एक्ट) में पिछले तीन वर्षों से फरार चल रहा था। उसे विधिवत रूप से आंडकी थाना पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया है।

​दोनों आरोपियों का रहा है लंबा आपराधिक इतिहास

गिरफ्तार पोदो सरदार के खिलाफ चौका, काण्ड्रा और खरसावां थानों में हत्या, डकैती, रंगदारी और सीएलए एक्ट के तहत 5 गंभीर मामले दर्ज हैं। वहीं, गंगाधर सिंह मुंडा के विरुद्ध सरायकेला, चौका और आंडकी थानों में आर्म्स एक्ट, हत्या के प्रयास और सीएलए एक्ट से जुड़े 4 मामले दर्ज हैं।
​इस सफल छापेमारी दल में चौका थाना प्रभारी पु०अ०नि० गौरव कुमार, पु०अ०नि० प्रकाश कुमार, पु०अ०नि० अरुण कुमार (सरायकेला), पु०अ०नि० शिवशंकर सिंह (आदित्यपुर), स०अ०नि० दिलेश्वर कुमार तथा स०अ०नि० अंजेश कुमार राय सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

http://Adityapur Police Success: आदित्यपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ब्राउन शुगर तस्करी मामले में ड्रग पेडलर डॉली परवीन गिरफ्तार

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *