चाईबासा: अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति की सृजन शाखा चाईबासा की ओर से रूंगटा गार्डन में तीज उत्सव का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में शाखा की सदस्याओं ने पारंपरिक वेशभूषा में शामिल होकर सावन और तीज पर्व की खुशियां साझा कीं।
कार्यक्रम की शुरुआत शाखा अध्यक्ष रुचि चौबे ने सभी सदस्यों का तिलक लगाकर स्वागत करते हुए की। इसके बाद सचिव सुधा अग्रवाल और कोषाध्यक्ष श्वेता शर्मा नरेड़ी ने सदस्याओं को सुहाग सामग्री भेंट की। आयोजन के दौरान महिलाओं ने तीज गीत, नृत्य और विभिन्न मनोरंजक खेलों में उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।
प्रतियोगिताओं के दौरान महिलाओं के बीच खासा उत्साह देखने को मिला। विभिन्न खेल एवं प्रतियोगिताओं में स्वाति पड़िया, खुशबू शर्मा और प्रीति अग्रवाल को प्रथम एवं द्वितीय पुरस्कार प्रदान किया गया। वहीं सावन क्वीन का खिताब भावना लाठ को दिया गया।
कार्यक्रम के दौरान तीज गीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने माहौल को उत्सवमय बना दिया। महिलाओं ने एक-दूसरे को तीज की शुभकामनाएं देते हुए प्रेम, स्नेह और आपसी एकता का संदेश दिया।
शाखा की पदाधिकारियों ने कहा कि इस तरह के सांस्कृतिक आयोजन भारतीय परंपराओं और त्योहारों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। साथ ही ऐसे कार्यक्रम महिलाओं को एक मंच पर जोड़ने और आपसी भाईचारे को मजबूत करने का अवसर भी देते हैं।
कार्यक्रम के समापन पर सभी सदस्यों ने सामूहिक रूप से भोजन का आनंद लिया। सफल आयोजन के लिए आयोजकों के प्रति आभार जताया गया
http://12वें अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन के अधिवेशन में चाईबासा शाखा का रहा उल्लेखनीय योगदान







