आदित्यपुर: किटी ग्रुप और कूल कैट्स क्लब के संयुक्त तत्वावधान में पारंपरिक व सांस्कृतिक ‘सावन मिलन’ समारोह का भव्य एवं उत्साहपूर्ण आयोजन आदित्यपुर स्थित होटल मधुबन किया गया।
इस पूरे कार्यक्रम की रूपरेखा और सफल व्यवस्था मुख्य एडमिन नीतू सिंह की कुशल देखरेख में पूरी की गई।

हरे परिधानों और पारंपरिक श्रृंगार में सजी महिलाओं ने सावन के लोकगीतों और कर्णप्रिय संगीत पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर पूरे माहौल को उल्लासमय बना दिया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के मनोरंजन के लिए कई तरह के फन गेम्स व रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाली सभी विजेताओं एवं प्रतिभागियों को क्लब की ओर से उपहार व पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया।
समारोह के उद्देश्य पर बात करते हुए मनजीत कौर बंसल ने कहा कि इस तरह के आयोजनों का मुख्य मकसद महिलाओं को एक मंच पर लाकर आपसी प्रेम, सौहार्द और सामाजिक जुड़ाव को मजबूत करना है। वहीं, आयोजक नीतू सिंह ने बताया कि महिलाओं की खुशियों, मनोरंजन और सांस्कृतिक परंपराओं को सहेजने के लिए क्लब हर साल इस उत्सव को पूरे उत्साह के साथ मनाता है।
इस अवसर पर मुख्य रूप से मनजीत कौर, रीता, पूर्व पार्षद जूली महतो, अनामिका, कामिनी, नीतू, बबीता, निशा, सुधा, श्वेता, कल्याणी, कृष्णा और सरिता सहित बड़ी संख्या में अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं। सभी ने एक-दूसरे को सावन की शुभकामनाएं दीं और लजीज व्यंजनों के साथ उत्सव का आनंद लिया।







