सरायकेला में सनसनी: लापता दो युवकों के शव जमीन में दबे मिले, अपहरण के बाद हत्या की आशंका, संदिग्धों की निशानदेही पर वन क्षेत्र से बरामद हुए शव

सरायकेला न्यूज, कांड्रा मर्डर केस

सरायकेला:  सरायकेला-खरसावां जिले अंतर्गत कांड्रा थाना क्षेत्र से 20 अगस्त से लापता दो युवकों के शव जमीन के नीचे से बरामद होने के बाद पूरे इलाके में तनाव और सनसनी का माहौल है। मृतकों की पहचान राहुल हांसदा और तपन प्रधान के रूप में हुई है।

दोनों शव रामचंद्रपुर-रापचा फुटबॉल मैदान के निकटवर्ती वन विभाग क्षेत्र से बरामद किए गए।

Murder in Chaibasa : चाईबासा में अकेली महिला की बेरहमी से हत्या, पत्थर से सिर पर वार कर उतारा मौत के घाट

सरायकेला न्यूज, कांड्रा मर्डर केस

​लापता होने के बाद परिजनों ने कांड्रा थाने में अपहरण की आशंका जताते हुए गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया था। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। पूछताछ में मिले अहम सुरागों के आधार पर पुलिस टीम ने वन क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया और जमीन की खुदाई करवाकर दोनों शवों को बाहर निकाला।

​प्राथमिक जांच में हत्या के पीछे मोबाइल फोन चोरी से जुड़ा विवाद होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वे इस बिंदु समेत अन्य सभी संभावित कोणों से मामले की गहन पड़ताल कर रहे हैं। घटनास्थल से फॉरेंसिक और अन्य आवश्यक साक्ष्य जुटा लिए गए हैं।

​एसडीपीओ अनुभव भारद्वाज ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और विस्तृत जांच पूरी होने के बाद ही हत्या के वास्तविक कारणों का आधिकारिक खुलासा हो सकेगा। घटना के बाद क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात है।

http://Jagannathpur News: पातरहातु हत्याकांड का 24 घंटे में खुलासा, प्रेम-प्रसंग में हुई थी हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *