सैनिक भाइयों के साथ राखी बांधकर मनाया भाई-बहन का पर्व, 30 पौधे भी लगाए

चाईबासा: अखिल भारतीय मारवाड़ी सम्मेलन, चाईबासा शाखा की ओर से शनिवार को स्थानीय जिला स्कूल परिसर में 197 बटालियन के जवानों के साथ रक्षाबंधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सम्मेलन की करीब 10 से 12 महिला सदस्य शामिल हुईं। बहनों ने सैनिक भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उन्हें रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान जवानों के साथ राखी का पर्व उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया।

Chaibasa News: डीएवी पब्लिक स्कूल की बच्चियों ने CRPF जवानों की कलाई पर बांधी राखी, जवानों ने दिया आशीर्वाद

कार्यक्रम में 197 बटालियन के सुरेश कुमार सिंह, क्यूएमसी बृजनंदन सिंह सहित बटालियन के अन्य जवान एवं टीम के सदस्य मौजूद रहे। सम्मेलन की अध्यक्ष संगीता मुंद्रा ने कहा कि सैनिक देश की सुरक्षा के साथ-साथ समाज और पर्यावरण के प्रति भी अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उन्होंने सुरेश कुमार सिंह के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि सारंडा क्षेत्र में सीआरपीएफ कैंप के निर्माण और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

रक्षाबंधन कार्यक्रम के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया। सम्मेलन की सदस्यों और जवानों ने संयुक्त रूप से पौधरोपण किया। परिसर में करीब 30 फलदार और उपयोगी पौधे लगाए गए। इनमें जामुन, लीची, आम, सागवान, इमली, सीताफल, अमरूद और अनार के पौधे शामिल हैं। प्रत्येक प्रजाति के तीन-तीन पौधे लगाए गए।

कार्यक्रम में सम्मेलन की अध्यक्ष संगीता मुंद्रा, सचिव विनीता, कोषाध्यक्ष डिंपल, निवर्तमान अध्यक्ष चंचल सहित सविता, कविता, निकिता, डाली, ज्योति समेत अन्य सदस्य उपस्थित रहीं। आयोजन के दौरान महिला सदस्यों ने जवानों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त किया।

http://रोट्रैक्ट क्लब चाईबासा ने ‘बंधन प्यार का’ कार्यक्रम में रक्षाबंधन पर सीआरपीएफ जवानों को बाँधी राखी

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *