चाईबासा में डीजल टैंकर पलटा, सड़क पर बहा ईंधन; पुलिस के सामने भी बाल्टी-केन लेकर पहुंचे लोग

 

Chaibasa (चाईबासा) : चाईबासा-चक्रधरपुर एनएच-75ई पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बाईहातू गांव के पास शनिवार को एक भारी डीजल टैंकर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे के बाद टैंकर से बड़ी मात्रा में डीजल का रिसाव होने लगा। ईंधन सड़क पर फैलते ही आसपास के इलाके में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।

Gamharia tanker overturned: अनियंत्रित होकर डीजल टैंकर पलटा, टैंकर से डीजल चुराने में जुटे ग्रामीण

बताया गया कि टैंकर चक्रधरपुर की ओर से चलियामा स्थित पेट्रोल पंप की तरफ जा रहा था। इसी दौरान बाईहातू गांव के पास चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया, जिससे टैंकर सड़क किनारे पलट गया। दुर्घटना में चालक स्टीयरिंग के पास फंस गया था। हालांकि, उसने काफी मशक्कत के बाद खुद को बाहर निकाल लिया। उसे मामूली चोट लगने की सूचना है।

 

                 चाईबासा में डीजल टैंकर हादसा

पुलिस की मौजूदगी में ईंधन बटोरते रहे लोग

टैंकर पलटने और डीजल का रिसाव शुरू होने की जानकारी मिलते ही आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। कई लोग बाल्टी, प्लास्टिक के केन और बोतल लेकर रिस रहे डीजल को भरने लगे। मौके पर पुलिस बल के पहुंचने के बाद भी कुछ लोग ईंधन इकट्ठा करते नजर आए।

डीजल रिसाव के कारण घटनास्थल पर आग लगने का खतरा भी बना हुआ था। इसके बावजूद लोगों का इस तरह टैंकर के पास पहुंचना गंभीर चिंता का विषय रहा।

हाइड्रा की मदद से हटाया गया टैंकर

हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। हाइड्रा मशीन की सहायता से दुर्घटनाग्रस्त टैंकर को सड़क से हटाने की कार्रवाई की गई। पेट्रोल पंप एसोसिएशन के समन्वयक पुनीत सेठिया भी घटनास्थल पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य में सहयोग किया।

टैंकर के पलटने की वास्तविक वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। हादसे के बाद सड़क किनारे जमा हुई भीड़ और ईंधन बटोरने के लिए लोगों की जोखिम भरी गतिविधि ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े किए हैं।

http://यात्री बस अनियंत्रित होकर टैंकर को मारी टक्कर, 20 से अधिक घायल, चालक की हुई मौत

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *