Saraikela: चांडिल के होटल 10th माइल्स में दिनदहाड़े फायरिंग, जमशेदपुर के कारोबारी की मौत

सरायकेला-खरसावां: चांडिल थाना क्षेत्र के आसनबनी स्थित होटल 10th माइल्स में सोमवार दोपहर दिनदहाड़े हुई गोलीबारी से इलाके में सनसनी फैल गई। वारदात में जमशेदपुर के एक कारोबारी निखार सबलोक की मौत हो गई। मृतक कदमा स्थित विजय हेरिटेज के रहने वाले बताए गए हैं।

Adityapur Police Action:आदित्यपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: भाजपा नेता के घर गोलीबारी करने वाले तीन शूटर गिरफ्तार, हथियार बरामद

जानकारी के अनुसार, निखार सबलोक होटल में चाय पीने के लिए रुके थे। चाय पीने के बाद जैसे ही वह होटल से बाहर निकलने लगे, तभी पहले से घात लगाए एक हमलावर ने पीछे से उन पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अपराधी ने करीब नौ राउंड फायरिंग की। इनमें छह से सात गोलियां निखार को लगीं और वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े।

 

घटना के बाद होटल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल कारोबारी को तत्काल टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच), जमशेदपुर ले जाया गया। हालांकि इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद शव को शीत गृह में रख दिया गया है।

 

गोलीबारी की सूचना मिलते ही चांडिल के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शिव प्रकाश कुमार और थाना प्रभारी संतन तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने घटनास्थल की जांच की और मौके से गोली के खोखे बरामद किए।

थाना प्रभारी संतन तिवारी ने बताया कि वारदात में कौन लोग शामिल हैं और हत्या के पीछे क्या वजह है, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि हमलावर की पहचान और घटना की पूरी कड़ी सामने आ सके।

 

एनएच-33 के किनारे स्थित होटल में दिनदहाड़े हुई हत्या की इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस अपराधियों तक पहुंचने के लिए सभी संभावित बिंदुओं पर जांच कर रही है।

http://Adityapur Crime News: आदित्यपुर: गम्हरिया स्टेशन के पास होटल व्यवसायी को मारी गोली, TMH में इलाज जारी

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adityapur: आदित्यपुर में मानवाधिकार क्राइम कंट्रोल के बैनर तले निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, सैकड़ों जरूरतमंदों को मिला लाभ, नगर निगम उपमेयर अंकुर सिंह, नगर आयुक्त सहित कई प्रमुख हस्तियों ने की शिरकत