Adityapur Police Action:आदित्यपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: भाजपा नेता के घर गोलीबारी करने वाले तीन शूटर गिरफ्तार, हथियार बरामद

भाजपा नेता फायरिंग

सरायकेला/आदित्यपुर: सरायकेला-खरसावाँ जिला पुलिस ने आदित्यपुर थाना अंतर्गत सालडीह बस्ती में भाजपा नेता सपन कुमार दास के घर पर हुई फायरिंग की घटना का सफल उद्भेदन किया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी समीर कुमार सबैया के नेतृत्व में गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस कांड में शामिल तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Adityapur Firing News: आदित्यपुर: भाजपा नेता के घर पर अपराधियों का तांडव, तीन राउंड फायरिंग से दहशत

भाजपा नेता फायरिंग

​पकड़े गए अपराधी और बरामदगी

पुलिस ने चंदन गोराई उर्फ चंदन बच्चा (20 वर्ष), राजू कुम्हार उर्फ राजू टाकला (24 वर्ष) और प्रेम कुमार सिंह उर्फ जानी उर्फ प्रेम बच्चा (20 वर्ष) को गिरफ्तार किया है। इनके पास से घटना में प्रयुक्त एक देशी पिस्टल, एक मैगजीन, 04 जिंदा गोली और स्कूटी (JH05CZ-8357) बरामद की गई है। पकड़े गए अभियुक्तों का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है और वे 3 अप्रैल को सालडीह बस्ती में हुए पथराव व हथियार लहराने के मामले में भी वांछित थे।

​छापेमारी टीम में ये थे शामिल

इस सफल अभियान में थाना प्रभारी बिनोद तिर्की, पु.अ.नि. सुनील कुमार सिंह, विनोद टुडू, राज कुमार सिंह, सतीश कुमार वर्णवाल और सशस्त्र बल ने अहम भूमिका निभाई। पुलिस ने बताया कि चंदन गोराई गालुडीह का निवासी है, जबकि प्रेम कुमार सिंह मूल रूप से नालंदा (बिहार) का रहने वाला है। वहीं राजू कुम्हार नीमडीह का स्थायी निवासी है। तीनों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

http://Adityapur Saldih Basti Crime: आदित्यपुर: साल्डीह बस्ती में अपराधियों का दुस्साहस, दिनदहाड़े फायरिंग और चापड़ से हमला का प्रयास,बस्तीवासियों ने खदेड़ा,पुलिस ने मौके से जिंदा कारतूस और मैगजीन की बरामद

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आदित्यपुर में जियाडा का 'यू-टर्न

Adityapur: जियाडा का ‘यू-टर्न’: 24 घंटे का अल्टीमेटम देने के डेढ़ महीने बाद भी पम्मी धर्मकांटा पर मेहरबान प्रशासन, चालक की मौत के बाद नापी में पकड़ा था 2000 वर्ग फुट अवैध कब्जा; अब उपनिदेशक बोले—’जांच में अतिक्रमण नहीं मिला’