Adityapur News Impact: द न्यूज 24 लाइव की खबर का असर सरायकेला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, सालडीह बालू उठाव स्थल का मार्ग किया गया बंद, होगी सख्त कानूनी कार्रवाई

अवैध बालू खनन

सरायकेला-खरसावाँ: ‘द न्यूज 24 लाइव’ द्वारा प्रमुखता से उठाई गई खबर का एक बार फिर बड़ा असर देखने को मिला है। जिले में अवैध बालू खनन, उठाव और अवैध परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है।

उपायुक्त सरायकेला-खरसावाँ के निर्देशानुसार त्वरित संज्ञान लेते हुए आज सालडीह स्थित बालू उठाव स्थल तक जाने वाले मुख्य मार्ग को पूरी तरह बंद करा दिया गया।

Adityapur: आदित्यपुर: NGT के आदेशों को ठेंगा, सालडीह घाट पर रातभर अवैध बालू खनन जारी; माफियाओं की चांदी, सीसीटीवी में कैद हुई अवैध परिवहन की तस्वीरें, दो गुटों में टकराव की आशंका, देखें VIDEO

​’द न्यूज 24 लाइव’ में सालडीह क्षेत्र से बालू के अवैध कारोबार से जुड़ी खबरों के प्रसारण के बाद जिला प्रशासन सक्रिय हुआ। उपायुक्त के आदेश पर खान निरीक्षक ने दलबल के साथ सालडीह बालू घाट का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान यद्यपि मौके पर कोई व्यक्ति या वाहन सक्रिय रूप से खनन करते नहीं मिला, लेकिन भविष्य में अवैध उठाव एवं परिवहन की किसी भी संभावना को जड़ से समाप्त करने के उद्देश्य से घाट तक जाने वाले रास्ते को अवरुद्ध (ब्लॉक) कर दिया गया।

​एनजीटी नियमों का सख्ती से होगा पालन

नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) द्वारा निर्धारित मानसून अवधि के दौरान बालू के उठाव, खनन, भंडारण एवं परिवहन पर पूर्ण प्रतिबंध लागू है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बिना वैध चालान और अनुमति के बालू परिवहन पाए जाने पर वाहन जब्ती और प्राथमिकी की कार्रवाई होगी।

​जिला खनन पदाधिकारी ज्योति शंकर सतपति ने दो टूक चेतावनी देते हुए कहा कि जिले में किसी भी हाल में खनिजों का अवैध कारोबार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संलिप्त माफिया और वाहन चालकों के विरुद्ध खनिज नियमों के तहत कठोर कानूनी कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने आमजन से अपील की कि अवैध खनन से संबंधित कोई भी सूचना सीधे प्रशासन को दें।

 

http://गौरी घाट अवैध बालू खनन पर सख्त कार्रवाई: बालू लदा ट्रैक्टर जब्त, माफियाओं में हड़कंप

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *