Saraikela: राशन दुकानदारों का कमीशन 13 माह से लंबित, एसोसिएशन ने उठाई नौ सूत्री मांग

सरायकेला पीडीएस दुकानदारों की मांग

सरायकेला। जिले के जनवितरण प्रणाली दुकानदारों की विभिन्न समस्याओं को लेकर ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर्स एसोसिएशन, झारखंड ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के माध्यम से उपायुक्त को पत्र सौंपकर नौ सूत्री मांगों पर कार्रवाई की मांग की है।

एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष फुलकांत झा ने कहा है कि दुकानदारों को लंबे समय से आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.पत्र में कहा गया है कि एनएफएसए का कमीशन पिछले 13 महीनों से लंबित है।

वहीं, कोरोना काल से सरायकेला जिले के सैकड़ों दुकानदारों का कमीशन भी बकाया है। एसोसिएशन ने डिजिटल व्यवस्था के कारण स्टॉक रजिस्टर और सेल रजिस्टर रखने की आवश्यकता नहीं होने के बावजूद विभागीय स्तर पर इसे वापस लिए जाने की मांग की है।

दुकानदारों ने ई-पॉस मशीन में पिछले 10 दिनों से प्रभावित वितरण व्यवस्था को दुरुस्त करने, पीडीएस दुकानदारों के जाति प्रमाण पत्र को सुगम बनाने तथा राशन लाभुकों में फैले असंतोष को दूर करने की मांग की है। साथ ही, खरसावां के मृत दुकानदार कमल सिंह बैरिया के परिजनों को तत्काल आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने का आग्रह किया गया है।

एसोसिएशन ने एनआईसी ई-पॉस मशीन में सरकार की ओर से उपलब्ध कराई जाने वाली दाल, नमक और कपड़ा आदि सामग्री को एक ही रसीद में दर्ज करने की मांग की है, ताकि लाभुकों को सभी सामान एक ही रसीद में मिल सके। इसके अलावा ग्रीन राशन कार्ड के लिए काटिंग वेल्स नमक और दाल को समाप्त करने तथा मृत दुकानदारों के स्थान पर अनुकंपा के आधार पर उनके परिजनों को नियुक्ति देने की मांग भी की गई है।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सरायकेला पुलिस की कार्रवाई

सरायकेला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, छापेमारी में भारी मात्रा में सिगरेट व नकदी बरामद थाना प्रभारी विनय कुमार सिंह की अगुवाई में टीम ने 24 घंटे के भीतर आरोपी को दबोचा, प्रतिबंधित सामग्री के कारोबार पर कसा शिकंजा

रांजाबुरु खदान आंदोलन

22 दिन बाद रांजाबुरु खदान का आंदोलन स्थगित, प्रशासन को 5 अक्टूबर तक का अल्टीमेटम, एसडीओ-बीडीओ की पहल पर ग्रामीणों से वार्ता के बाद बनी सहमति, स्थानीय रोजगार और 18 प्रभावित गांवों के विकास समेत कई मांगें प्रमुख