पूर्वी सिंहभूम पुलिस को मिली मजबूती, 40 नए पेट्रोलिंग वाहनों को दिखाई गई हरी झंडी आधुनिक संसाधनों से लैस होगी पुलिसिंग व्यवस्था, थाना क्षेत्रों में गश्त और कानून-व्यवस्था की निगरानी होगी और प्रभावी

पूर्वी सिंहभूम पुलिस

जमशेदपुर। झारखंड पुलिस के आधुनिकीकरण की दिशा में पूर्वी सिंहभूम जिले को 40 नए पेट्रोलिंग वाहन उपलब्ध कराए गए हैं। पुलिस की गश्ती व्यवस्था को अधिक सुदृढ़ और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से मंगलवार को गोलमुरी स्थित पुलिस केंद्र के परेड ग्राउंड में इन वाहनों का शुभारंभ किया गया।

यह पहल झारखंड सरकार द्वारा पुलिस को आधुनिक संसाधनों से लैस करने और आम लोगों को अधिक प्रभावी पुलिसिंग उपलब्ध कराने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों का हिस्सा है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य में पुलिस आधुनिकीकरण, प्रभावी पेट्रोलिंग और मजबूत कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए लगातार संसाधनों में बढ़ोतरी की जा रही है।

यूसिल जादूगोड़ा ने सीएसआर के तहत पूर्वी सिंहभूम जिला पुलिस को प्रदान किए चार बोलेरो वाहन

 

पूर्वी सिंहभूम पुलिस

कार्यक्रम के दौरान वरीय पुलिस अधीक्षक, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर तथा पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) की गरिमामयी उपस्थिति में 40 नए पेट्रोलिंग वाहनों को हरी झंडी दिखाकर विभिन्न थाना क्षेत्रों के लिए रवाना किया गया।

नए वाहनों के उपलब्ध होने से थाना क्षेत्रों में पुलिस की नियमित गश्त को गति मिलने की उम्मीद है। इससे संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ाने, घटनाओं की सूचना पर पुलिस की त्वरित पहुंच सुनिश्चित करने और कानून-व्यवस्था से जुड़ी परिस्थितियों में तत्काल कार्रवाई करने में मदद मिलेगी।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आधुनिक संसाधनों से लैस पेट्रोलिंग व्यवस्था का उद्देश्य जिले में पुलिस की उपस्थिति, त्वरित प्रतिक्रिया और निगरानी क्षमता को और मजबूत करना है।

http://जमशेदपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, 9.2 किलो गांजा, नकदी और बाइक जब्त, तीन गिरफ्तार

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पूर्वी सिंहभूम पुलिस

पूर्वी सिंहभूम पुलिस को मिली मजबूती, 40 नए पेट्रोलिंग वाहनों को दिखाई गई हरी झंडी आधुनिक संसाधनों से लैस होगी पुलिसिंग व्यवस्था, थाना क्षेत्रों में गश्त और कानून-व्यवस्था की निगरानी होगी और प्रभावी

सरायकेला पुलिस की कार्रवाई

सरायकेला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, छापेमारी में भारी मात्रा में सिगरेट व नकदी बरामद थाना प्रभारी विनय कुमार सिंह की अगुवाई में टीम ने 24 घंटे के भीतर आरोपी को दबोचा, प्रतिबंधित सामग्री के कारोबार पर कसा शिकंजा

रांजाबुरु खदान आंदोलन

22 दिन बाद रांजाबुरु खदान का आंदोलन स्थगित, प्रशासन को 5 अक्टूबर तक का अल्टीमेटम, एसडीओ-बीडीओ की पहल पर ग्रामीणों से वार्ता के बाद बनी सहमति, स्थानीय रोजगार और 18 प्रभावित गांवों के विकास समेत कई मांगें प्रमुख