गोइलकेरा के बड़ैला में खौफनाक वारदात, झाड़-फूंक करने वाले पुजारी की हत्या; आरोपी की तलाश तेज

गोइलकेरा में पुजारी की हत्या

चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम के गोइलकेरा थाना क्षेत्र में बुधवार की सुबह एक सनसनीखेज हत्या ने इलाके में हड़कंप मचा दिया। बड़ैला गांव में झाड़-फूंक और पूजा-पाठ करने वाले 42 वर्षीय गोरा अंगरिया की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। घटना के बाद से ग्रामीणों में भय का माहौल है। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, गांव के 24 वर्षीय पोंडे राम अंगरिया के व्यवहार में पिछले कुछ दिनों से बदलाव देखा जा रहा था। परिजनों ने उसे मानसिक रूप से परेशान समझते हुए पूजा-पाठ और झाड़-फूंक कराने की व्यवस्था की थी। मंगलवार रात इसी सिलसिले में पोंडे राम के घर पर धार्मिक अनुष्ठान कराया गया था।

डायन के अंधविश्वास में महिला की गला दबाकर हत्या की कोशिश, रक्षाबंधन की रात हुई वारदात

इस दौरान पुजारी गोरा अंगरिया के अलावा डाकुवा मुखी राम अंगरिया और कुछ ग्रामीण भी मौजूद थे। अनुष्ठान खत्म होने के बाद रात में अधिकांश लोग वहां से चले गए। पुजारी और डाकुवा वहीं ठहर गए, जबकि पोंडे राम भी उसी कमरे में सो गया।

तड़के कमरे में हुआ हमला

बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह करीब साढ़े चार बजे कमरे में सो रहे पुजारी पर अचानक धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। हमले में उनकी गर्दन पर गंभीर चोट लगी और उनकी मौत हो गई। घटना के दौरान मौजूद डाकुवा मुखी राम कुछ समझ पाते, इससे पहले ही कथित आरोपी वहां से निकल गया।

घटना की सूचना गांव में फैलते ही लोग मौके पर पहुंचने लगे। डाकुवा मुखी राम ने मामले की जानकारी गांव के मुंडा गोमा अंगरिया के साथ पुलिस को दी।

पुलिस ने शुरू की आरोपी की तलाश

सूचना मिलते ही गोइलकेरा थाना की पुलिस टीम बड़ैला गांव पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल की जांच करने के बाद शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए चाईबासा भेज दिया।

पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों से घटना को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है। वहीं, नामजद आरोपी पोंडे राम अंगरिया की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

हत्या की घटना के पीछे की वजह को लेकर पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही वारदात की पूरी तस्वीर साफ होने की संभावना है।

http://जमीन विवाद में तीन लोगों की हत्या का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; खून लगी कुल्हाड़ी बरामद

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बजाज एलियांज बीमा दावा चाईबासा

बीमा कंपनी को उपभोक्ता आयोग की फटकार, पत्नी के इलाज के 82,572 रुपये चुकाने का आदेश चाईबासा में SBI General Insurance के खिलाफ उपभोक्ता आयोग का फैसला, मानसिक परेशानी के लिए 40 हजार और मुकदमा खर्च के 10 हजार रुपये भी देने होंगे