आदित्यपुर: भारतीय जनता पार्टी भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय मंत्री आदरणीय प्रदीप कुमार वर्मा जी के रांची स्थित आवास पर पार्टी पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने शिष्टाचार एवं आत्मीय भेंट की। इस दौरान सभी नेताओं ने उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर मिली नई जिम्मेदारी के लिए अंगवस्त्र व पुष्पगुच्छ भेंट कर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

मुलाकात के दौरान संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत व प्रभावी बनाने, कार्यकर्ताओं को एकजुट कर संगठन के निरंतर विस्तार तथा पार्टी के आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा को लेकर सार्थक एवं विस्तृत विचार-विमर्श हुआ। उपस्थित नेताओं ने कहा कि श्री वर्मा जी का संगठन के प्रति दीर्घकालिक समर्पण, व्यापक अनुभव और कार्यकर्ताओं के साथ जीवंत संवाद निश्चित रूप से पार्टी को नई ऊर्जा, गतिशीलता और नई दिशा प्रदान करेगा। उनके कुशल नेतृत्व एवं सांगठनिक दक्षता का लाभ राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी को और अधिक मजबूती प्रदान करने में मिलेगा।
इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष हरेकृष्ण प्रधान आदित्यपुर नगर निगम के महापौर संजय सरदार, पूर्व डिप्टी मेयर अमित सिंह बॉबी, जिला के पदाधिकारी गण, विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष गण तथा पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता गण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में श्री वर्मा जी के उज्ज्वल, सफल और प्रभावी कार्यकाल की मंगलकामना की।







