चाईबासा के होटल से दो मोबाइल, टैबलेट और दो हजार रुपये चोरी, 20 वर्षीय युवक गिरफ्तार

चाईबासा चोरी मामला, Chaibasa Theft Case, होटल शिखा मैनोर चोरी

Chaibasa (चाईबासा) : सदर थाना क्षेत्र के अमला टोला स्थित होटल शिखा मैनोर में चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी के दो मोबाइल फोन और एक टैबलेट बरामद किया है। मामले में आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, 27 अगस्त 2026 की रात होटल शिखा मैनोर (अमला टोला) में घुसकर स्टाफ के दो मोबाइल फोन, एक टैबलेट और दो हजार रुपये नकद चोरी किए जाने की शिकायत मिली थी। इस संबंध में होटल के आवेदन पर सदर थाना कांड संख्या 78/2026, दिनांक 28 अगस्त 2026 को धारा 305(a)/331(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।

मनोहरपुर में चोरी की पिकअप बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार; एक पर पहले से दर्ज है आपराधिक मामला

CCTV फुटेज से मिला सुराग

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मामले की जांच शुरू की गई। जांच के दौरान होटल में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली गई, जिसमें एक संदिग्ध व्यक्ति होटल शिखा मैनोर के आसपास लगातार रेकी करता हुआ दिखाई दिया।

पुलिस ने CCTV फुटेज में नजर आए संदिग्ध की पहचान आसपास के लोगों से कराई। इसके बाद उसकी पहचान अजय कुमार, उम्र करीब 20 वर्ष, पिता संदीप निषाद, निवासी लोहार बस्ती, महुलसाई, मुफ्फसिल थाना क्षेत्र, पश्चिमी सिंहभूम के रूप में हुई।

जांच के आधार पर पुलिस ने 1 सितंबर 2026 को आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक सफेद रंग का एप्पल कंपनी का आईफोन और एक काले रंग का लेनोवो कंपनी का टैबलेट बरामद किया गया। दोनों उपकरणों को पुलिस ने जब्त कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक, बरामद आईफोन का IMEI नंबर 352852878413457 एवं 352852878567757, जबकि लेनोवो टैबलेट का IMEI नंबर 869719034213079 है।

मामले में गिरफ्तार आरोपी अजय कुमार को विधिवत गिरफ्तार करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

छापेमारी दल में शामिल पुलिसकर्मी

कार्रवाई में सदर थाना प्रभारी चन्द्रशेखर चौधरी, पुलिस अवर निरीक्षक उपेन्द्र नारायण सिंह, पुलिस अवर निरीक्षक निशांत कुमार महतो, पुलिस अवर निरीक्षक श्रीकांत कुमार तथा पुलिस सहायक अवर निरीक्षक अजीत होनहागा शामिल रहे।

http://जगन्नाथपुर में मजदूरों के मोबाइल चोरी का खुलासा, 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार; 13 मोबाइल बरामद

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बजाज एलियांज बीमा दावा चाईबासा

बीमा कंपनी को उपभोक्ता आयोग की फटकार, पत्नी के इलाज के 82,572 रुपये चुकाने का आदेश चाईबासा में SBI General Insurance के खिलाफ उपभोक्ता आयोग का फैसला, मानसिक परेशानी के लिए 40 हजार और मुकदमा खर्च के 10 हजार रुपये भी देने होंगे