मनोहरपुर में चोरी की पिकअप बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार; एक पर पहले से दर्ज है आपराधिक मामला

मनोहरपुर पिकअप चोरी

मनोहरपुर। मनोहरपुर थाना क्षेत्र में दुर्गा पूजा पंडाल के पास से चोरी हुई पिकअप वाहन के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की गई पिकअप को भी बरामद कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, 24 अगस्त 2026 को सुंदरगढ़ जिले के टिकियापाली थाना क्षेत्र के झिरटापाली निवासी दशरथ किसान (43) ने मनोहरपुर थाने में लिखित शिकायत दी थी। शिकायत में बताया गया था कि मनोहरपुर के पास लाइनपार स्थित दुर्गा पंडाल के समीप खड़ी उनकी पिकअप वाहन संख्या OD14V-8939 चोरी हो गई है।

Saraikela: सिनी ओपी क्षेत्र में चला एंटी क्राइम चेकिंग अभियान,अवैध हथियार, मादक पदार्थ और चोरी रोकथाम को लेकर ओपी प्रभारी के नेतृत्व में हुई सघन जांच

मामले को गंभीरता से लेते हुए पश्चिमी सिंहभूम के पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। टीम में मनोहरपुर थाना प्रभारी, पुलिस पदाधिकारी और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। तकनीकी शाखा के सहयोग से पुलिस ने मामले की जांच आगे बढ़ाई और संदिग्धों तक पहुंची।

दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने मामले में विनोद सिंह (45) को गिरफ्तार किया। वह भोजपुर जिले के उदवंत नगर थाना क्षेत्र का रहने वाला बताया गया है और वर्तमान में सुंदरगढ़ जिले के बीटीटीओएम सदर थाना क्षेत्र में रह रहा था। पुलिस ने उसके साथ प्रशांत कुमार नायक, पिता देवव्रती नायक, ग्राम केराई, थाना केराई, जिला सुंदरगढ़ को भी गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की गई पिकअप वाहन OD14V-8939 को कांडा टोल ब्रिज के पास से बरामद कर लिया। वाहन को विधिवत जब्त कर लिया गया है।

एक आरोपी पर पहले से दर्ज है मामला

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी विनोद सिंह का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। उसके खिलाफ सुंदरगढ़ जिले के तलसरा थाना में कांड संख्या 983/2026, दिनांक 28 मई 2026 को भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत मामला दर्ज है।

पुलिस पूरे मामले में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर चोरी की घटना में उनकी भूमिका तथा अन्य संभावित मामलों के संबंध में जानकारी जुटा रही है।

छापेमारी दल में शामिल पुलिसकर्मी

छापेमारी दल में मनोहरपुर अंचल के पुलिस निरीक्षक, मनोहरपुर थाना प्रभारी पु.अ.नि. अमील एक्का, सअनि अजय प्रसाद, सअनि नवकिशोर कुडादा, आरक्षी 1115 सैकलोन खाखा, आरक्षी 985 जयन्त सोरेंग तथा चाआ/372 नील कु. महतो शामिल थे।

http://जगन्नाथपुर में मजदूरों के मोबाइल चोरी का खुलासा, 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार; 13 मोबाइल बरामद

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *