Saraikela:अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 35 वर्षीय संजय महतो की मौत

बंदडीह चौक सड़क दुर्घटना

सरायकेला। सरायकेला थाना क्षेत्र के बंदडीह चौक के समीप मंगलवार को अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 35 वर्षीय संजय महतो की मौत हो गई।

मृतक भालुबासा गांव का रहने वाला बताया गया है। जानकारी के अनुसार संजय महतो सुबह करीब 11 बजे अपने घर से गम्हरिया में आयोजित एक श्राद्ध कर्म में शामिल होकर घर लौट रहा था। इसी दौरान बंदडीह चौक के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। दुर्घटना के बाद वह सड़क पर गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ा मिला।

Chandil: कुकड़ू में आकाशीय बिजली का कहर: पांडरा में वज्रपात से दो महिलाओं की मौके पर ही मौत, गांव में पसरा सन्नाटा

बंदडीह चौक सड़क दुर्घटना

सूचना मिलने पर सरायकेला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार दुर्घटना में संजय के सिर का एक हिस्सा बुरी तरह कुचल गया था, जबकि उसका एक हाथ भी टूट गया था। गंभीर चोटों के कारण उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अज्ञात वाहन की पहचान और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच कर रही है।

http://Aditypur: आसंगी चेक डैम में नहाने उतरे दो युवक खरकई के तेज बहाव में बहे, तलाश जारी, इस वर्ष डूबने से 5 युवकों की हो चुकी है मौत

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *