Adityapur Bank Security: गोलमुरी बैंक लूट के बाद सरायकेला में हाई अलर्ट: एसपी मनोज स्वर्गीयारी ने आदित्यपुर व आरआईटी क्षेत्र के बैंकों का किया औचक निरीक्षण

जमशेदपुर के गोलमुरी में बैंक लूट के बाद सरायकेला एसपी मनोज स्वर्गीयारी ने आदित्यपुर व आरआईटी क्षेत्र के बैंकों का औचक निरीक्षण

आदित्यपुर: जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई बैंक लूट की सनसनीखेज वारदात के बाद पड़ोसी जिले सरायकेला-खरसावां की पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गई है।

सीमावर्ती औद्योगिक और शहरी इलाकों में किसी भी अप्रिय घटना की रोकथाम को लेकर जिला पुलिस ने सुरक्षा का घेरा कड़ा कर दिया है। इसी कड़ी में सरायकेला पुलिस अधीक्षक (एसपी) मनोज स्वर्गीयारी ने पुलिस टीम के साथ आदित्यपुर और आरआईटी थाना क्षेत्र के विभिन्न बैंकों का सघन औचक निरीक्षण किया।

जमशेदपुर के गोलमुरी में बैंक लूट के बाद सरायकेला एसपी मनोज स्वर्गीयारी ने आदित्यपुर व आरआईटी क्षेत्र के बैंकों का औचक निरीक्षण

​निरीक्षण के दौरान एसपी ने बैंकों के संपूर्ण सिक्योरिटी ऑडिट का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने बैंक परिसरों में लगे सीसीटीवी कैमरों के कवरेज, बैकअप सिस्टम और आपातकालीन सायरन/अलार्म की कार्यप्रणाली की जांच की। इसके साथ ही विभिन्न शाखाओं में प्रतिनियुक्त निजी सुरक्षा गार्डों के आर्म्स लाइसेंस एवं हथियारों की स्थिति को भी परखा।

जमशेदपुर के गोलमुरी में बैंक लूट के बाद सरायकेला एसपी मनोज स्वर्गीयारी ने आदित्यपुर व आरआईटी क्षेत्र के बैंकों का औचक निरीक्षण

​मीडिया से बातचीत करते हुए एसपी मनोज स्वर्गीयारी ने बताया, “एसडीपीओ और संबंधित थाना प्रभारियों के साथ आदित्यपुर क्षेत्र के बैंकों का सुरक्षा ऑडिट किया गया। बैंक पदाधिकारियों, सुरक्षा गार्डों और गश्ती पुलिस बल को आवश्यक सुरक्षा निर्देश दिए गए हैं ताकि कोई अप्रिय घटना न घटे और आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित रहे। यह रूटीन विजिट का हिस्सा था, लेकिन हालिया वारदात के मद्देनजर अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। आरबीआई और पुलिस विभाग द्वारा जारी सभी सुरक्षा गाइडलाइंस का शत-प्रतिशत पालन अनिवार्य किया गया है।”

​एसपी ने शाखा प्रबंधकों को संदिग्ध गतिविधियों और व्यक्तियों पर पैनी नजर रखने तथा किसी भी संशय की स्थिति में तुरंत स्थानीय थाने को सूचित करने का निर्देश दिया। इसके अलावा पुलिस पीसीआर व पेट्रोलिंग वैन को बैंकों के इर्द-गिर्द निरंतर गश्त जारी रखने को कहा गया है।
​इस औचक निरीक्षण अभियान में एसडीपीओ अनुभव भारद्वाज, आदित्यपुर थाना प्रभारी अंजनी कुमार तथा आरआईटी थाना प्रभारी रविकांत पाराशर मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *