Adityapur: स्वर्गीया रूपी सोरेन का झारखंड आंदोलन में था अहम योगदान, संघर्ष की मौन शक्ति थीं: पुरेंद्र नारायण सिंह

आदित्यपुर में आदित्यपुर-गम्हरिया विकास समिति ने स्वर्गीया रूपी सोरेन को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

आदित्यपुर: आदित्यपुर-गम्हरिया विकास समिति द्वारा एस-टाइप स्थित होटल राज प्रभा में स्वर्गीया रूपी सोरेन जी की स्मृति में एक शोक एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा राजद के पूर्व जिला अध्यक्ष उदित यादव ने की। सभा को संबोधित करते हुए आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि स्वर्गीया रूपी सोरेन जी का पूरा जीवन त्याग, संघर्ष, ममता और अद्वितीय धैर्य का प्रतीक रहा है। वे मात्र मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता या दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन की धर्मपत्नी ही नहीं थीं, बल्कि झारखंड आंदोलन के समूचे संघर्ष की एक मौन शक्ति थीं।

​पुरेंद्र नारायण सिंह ने रेखांकित किया कि जब दिशोम गुरु शिबू सोरेन जल, जंगल, जमीन और शोषित-वंचितों के अधिकारों की लड़ाई लड़ रहे थे, तब रूपी सोरेन जी ने विपरीत परिस्थितियों में घर-परिवार संभालते हुए आंदोलन को वैचारिक व पारिवारिक संबल प्रदान किया। मंचों से दूर रहकर भी उन्होंने बच्चों को संस्कारित किया और संघर्ष का मार्ग दिखाया। पिता के बाद माता का साया उठना मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के लिए अपूरणीय क्षति है। दुख की इस घड़ी में पूरा राज्य उनके साथ खड़ा है।

​सभा के अंत में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।

​उपस्थित गणमान्य व्यक्ति:

इस श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से पुरेंद्र नारायण सिंह, उदित यादव, देव प्रकाश, सत्येंद्र प्रभात, संतोष यादव, अधिवक्ता संजय कुमार, अरविंद पासवान, राजेश यादव, प्रिंस कुमार, प्रभास कुमार झा, नंदलाल नायक, संतोष कुमार सिंह, रवि शंकर शर्मा, मुकेश गिरी, आर. के. अनिल तथा राहुल राय सहित कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *