Saraikela (सरायकेला) : झारखंड के माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी की पूजनीय माताजी श्रीमती रूपी सोरेन के आकस्मिक निधन से राज्यभर में शोक की लहर व्याप्त है। इस दुखद घड़ी में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) युवा मोर्चा, शिलाओ के उपाध्यक्ष विक्की प्रधान एवं उनके युवा साथियों ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा को नमन किया है।नेमरा में आयोजित एक शोक सभा के दौरान झामुमो कार्यकर्ताओं और स्थानीय युवाओं ने दिवंगत राजमाता श्रीमती रूपी सोरेन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
सभा में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की चिर शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इस अवसर पर झामुमो युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष विक्की प्रधान ने कहा कि श्रीमती रूपी सोरेन जी का जाना पूरे झारखंड और झामुमो परिवार के लिए एक अपूरणीय क्षति है। वे सादगी, वात्सल्य और संघर्ष की प्रतिमूर्ति थीं। उनका आशीर्वाद सदैव पूरे संगठन और प्रदेशवासियों पर रहा। विक्की प्रधान और उनके सहयोगियों ने शोकाकुल सोरेन परिवार के प्रति अपनी गहरी सहानुभूति प्रकट करते हुए कहा कि दुख की इस विकट घड़ी में पूरा युवा मोर्चा परिवार उनके साथ मजबूती से खड़ा है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी, दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी एवं समस्त परिजनों को इस असहनीय दुःख और वज्रपात को सहन करने का संबल और धैर्य प्रदान करें। शोक व्यक्त करने वालों में युवा मोर्चा के प्रमुख साथी और स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे।








