झामुमो के वरिष्ठ शिक्षाविद प्रो. कालीपद सोरेन, सीएम हेमंत सोरेन की माता स्व. रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि प्रकट की शोक संवेदना

Ramgadh (रामगढ़) : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पैतृक गांव नेमरा (रामगढ़) पहुंचकर झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ शिक्षाविद प्रोफेसर कालीपद सोरेन और कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने मुख्यमंत्री की पूजनीय माता स्वर्गीय रूपी सोरेन को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो युवा मोर्चा उपाध्यक्ष विक्की प्रधान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

​इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित झामुमो के वरिष्ठ शिक्षाविद प्रोफेसर कालीपद सोरेन ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनके परिजनों से भेंट कर अपनी गहरी संवेदना प्रकट की। शोक-संतप्त परिवार को ढांढस बंधाते हुए प्रो. सोरेन ने भावुक शब्दों में कहा कि “माँ और मृत्यु से बड़ा सच इस दुनिया में कुछ भी नहीं है। माँ का साया उठना जीवन की सबसे अपूरणीय क्षति होती है।”

​श्रद्धांजलि कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान जगन्नाथपुर विधायक सोनाराम सिंकू, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जगदीश नारायण चौबे तथा गम्हरिया प्रखंड कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष इंद्रकांत झा विशेष रूप से मौजूद रहे। सभी नेताओं ने मुख्यमंत्री के प्रति सहानुभूति व्यक्त करते हुए इस कठिन घड़ी में परिजनों के साथ खड़े रहने की बात कही।

http://स्व. रूपी सोरेन को कांग्रेस नेता फूलकांत झा सहित कार्यकर्ताओं ने नेमरा में दी श्रद्धांजलि जताया शोक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *