आदित्यपुर: कृषि विज्ञान केंद्र के पास मंगलवार को खेत के बाद अब बुधवार को तालाब में तैरता मिला शव

Adityapur (आदित्यपुर) : सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना अंतर्गत आने वाले कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में लगातार दूसरे दिन मानव शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

Adityapur News: कृषि विज्ञान केंद्र के पास मिला युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

24 घंटे के भीतर एक ही परिसर से दो अलग-अलग शवों की बरामदगी ने स्थानीय नागरिकों में गहरा भय पैदा कर दिया है, वहीं पुलिस प्रशासन की कार्यशैली और सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

​सुबह छह बजे तालाब में उतराता दिखा शव

घटना बुधवार सुबह करीब 6:00 बजे की है, जब कृषि विज्ञान केंद्र परिसर के तालाब में स्थानीय लोगों ने एक अज्ञात व्यक्ति का शव तैरते हुए देखा। देखते ही देखते यह खबर पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई और मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना आदित्यपुर थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और शव को तालाब से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू की।

​मंगलवार को भी खेत से मिला था एक शव

उल्लेखनीय है कि ठीक एक दिन पहले, यानी मंगलवार को भी इसी परिसर के खेतों से एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ था। उस समय भी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की थी। 24 घंटे का समय भी नहीं बीता था कि उसी परिसर के तालाब से दूसरी लाश बरामद होने से क्षेत्र में कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

​दुर्गा पूजा के बीच सुरक्षा को लेकर चिंताएं

फिलहाल दोनों मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है और न ही मौत के स्पष्ट कारणों का खुलासा हो सका है। दुर्गा पूजा उत्सव के दौरान घनी आबादी के समीप इस तरह लगातार शव मिलने से स्थानीय लोगों में दहशत व्याप्त है। नागरिकों ने पुलिस प्रशासन से मामले की उच्चस्तरीय जांच करने और परिसर में नियमित गश्त बढ़ाने की मांग की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और पहचान सुनिश्चित होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

http://चांडिल: सरायकेला खरसावां जिले के चांडिल थाना के चांडिल में पुराना रेलवे फाटक – 02 के समीप आज सुबह रेल पटरी से एक ग्रामीण का शव बरामद किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *