Adityapur News: कृषि विज्ञान केंद्र के पास मिला युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Adityapur ( आदित्यपुर ):आदित्यपुर थाना क्षेत्र में कृषि विज्ञान केंद्र के समीप मंगलवार को खेत में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई।

Adityapur: आसंगी चेक डैम में डूबे दो युवकों में से एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी

शव देखे जाने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान रथू महतो के रूप में की जा रही है, जो पेशे से चालक बताया जाता है। परिजनों ने इस घटना पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए हत्या की आशंका जताई है।
​सूचना मिलते ही आदित्यपुर थाना प्रभारी अंजनी कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर जांच प्रक्रिया शुरू की।

घटना के संबंध में थाना प्रभारी अंजनी कुमार ने बताया कि थाने को सूचना मिली थी कि कृषि विज्ञान केंद्र के पास खेत में एक शव पड़ा हुआ है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। थाना प्रभारी के अनुसार, युवक ने नीले रंग की जींस पहनी हुई थी। प्राथमिक तौर पर शव पर गला घोंटने या किसी गंभीर चोट व खून बहने के कोई स्पष्ट बाहरी निशान नहीं मिले हैं। खेत में पानी और कीचड़ होने के कारण चेहरे पर मिट्टी लगी पाई गई है। उन्होंने आगे स्पष्ट किया कि परिजनों के मौके पर पहुंचने और शिनाख्त की औपचारिक पुष्टि के बाद ही नाम-पते की पूरी जानकारी आधिकारिक रूप से दी जाएगी।

आदित्यपुर

​पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने कहा कि मौत की असली वजह—यह हत्या है, कोई हादसा या अन्य कारण—पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो सकेगी। फिलहाल पुलिस सभी तकनीकी व वैज्ञानिक पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की छानबीन कर रही है।

http://Adityapur: आदित्यपुर में ‘निवस्त्र मंकी मैन’ का आतंक: ग्रीस लगाकर कमरे में घुसा संदिग्ध, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात देखें Video

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *