डायट गम्हरिया में जिला स्तरीय झारखंड स्थापना दिवस समारोह, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

डायट गम्हरिया में आयोजित जिला स्तरीय झारखंड स्थापना दिवस समारोह में भाग लेते छात्र-छात्राएं

गम्हरिया : झारखंड की संस्कृति, विरासत और विकास की भावना को केंद्र में रखकर शुक्रवार को डायट गम्हरिया में जिला स्तरीय झारखंड स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया गया। झारखंड शिक्षा परियोजना, सरायकेला-खरसावां के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में जिले के विभिन्न प्रखंडों के सरकारी विद्यालयों से चयनित छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

एनआईटी जमशेदपुर का 16वाँ दीक्षांत समारोह 29 नवंबर को, 1,224 विद्यार्थियों को मिलेंगी उपाधियाँ; अशोक भगत और डॉ. अच्युत सामंत मानद डी.लिट्. से होंगे सम्मानित

कार्यक्रम का थीम ‘झारखंड स्थापना दिवस समारोह: विरासत, प्रगति और आकांक्षाओं का उत्सव 2026-27’ रखा गया था। समारोह में विद्यार्थियों ने निबंध, पेंटिंग, क्विज, नृत्य, गायन, ड्रामा और कथा वाचन जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का जलवा बिखेरा।

डायट गम्हरिया में आयोजित जिला स्तरीय झारखंड स्थापना दिवस समारोह में भाग लेते छात्र-छात्राएं

कार्यक्रम में सम्मानित अतिथि के रूप में उपस्थित जिला शिक्षा पदाधिकारी अमित कुमार ने विद्यार्थियों के उत्साह और प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने कहा कि जिले के सभी प्रखंडों से आए बच्चे काफी ऊर्जावान हैं और प्रतियोगिताओं में उनका प्रदर्शन प्रशंसनीय रहा है। उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल पाठ्यक्रम तक सीमित नहीं है, बल्कि सह-शैक्षणिक गतिविधियां बच्चों के सर्वांगीण विकास के साथ उनकी प्रतिभा को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

डीईओ ने सभी प्रतिभागियों को झारखंड स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी अलका लकड़ा ने बताया कि राज्य कार्यालय के निर्देशानुसार पहले विद्यालय और प्रखंड स्तर पर प्रतियोगिताएं आयोजित की गई थीं। इन प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को जिला स्तरीय समारोह में भाग लेने का अवसर दिया गया। प्रतियोगिताएं कक्षा 6 से 8 तथा कक्षा 9 से 12 के विद्यार्थियों के लिए अलग-अलग वर्गों में आयोजित की गईं।

विभिन्न विधाओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा। समारोह में जिला शिक्षा अधीक्षक सहित कई शिक्षाविद और शिक्षक उपस्थित रहे।

http://कोल्हान विश्वविद्यालय का 7वां दीक्षांत समारोह, 224 विद्यार्थियों को मिलेगी उपाधि; गोल्ड मेडल में छात्राओं का दबदबा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *