अभिषेक भारती की संपत्ति और नक्सली संबंधों की हो जांच: खिरोद सरदार

कांग्रेस नेता ने लगाया ‘भाजपा एजेंट’ बनने और आदिवासी भूमि आंदोलन को पेड न्यूज से धूमिल करने का आरोप; बिष्टुपुर से गिरफ्तारी के बाद गरमाई सियासत

​

​सरायकेला। सिमडेगा विधायक से जुड़े कथित दुष्कर्म मामले में वांछित यूट्यूबर और पत्रकार अभिषेक भारती की गिरफ्तारी के बाद अब इस प्रकरण ने राजनीतिक तूल पकड़ लिया है।

सरायकेला-खरसावां जिला कांग्रेस कमेटी के वरीय उपाध्यक्ष खिरोद सरदार ने सरकार से अभिषेक भारती की संपत्ति और नक्सलियों के साथ उसके संदिग्ध संबंधों की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है।

विधायक के खिलाफ बयानबाजी कराने के आरोप में फरार युटुबर अभिषेक भारती गिरफ्तार, बिष्टुपुर से पुलिस ने दबोचा

​खिरोद सरदार ने तीखा हमला बोलते हुए कहा कि अभिषेक भारती पत्रकारिता की आड़ में भाजपा के एजेंट के रूप में काम करता रहा है, जो लोकतंत्र के लिए बेहद घातक है। उन्होंने यह भी गंभीर आरोप लगाया कि विगत कुछ दिन पूर्व आदित्यपुर के कुलुपटाँगा में आदिवासी भूमिज समाज आंदोलन को भी अभिषेक भारती ने अपनी ‘पेड न्यूज’ खबरों के माध्यम से धूमिल करने का कथित प्रयास किया था। कांग्रेस नेता ने सवाल उठाया कि आखिर किसके इशारे पर वह ‘गलत को सही और सही को गलत’ साबित करने की पत्रकारिता कर रहा था, इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

 

​गौरतलब है कि पाकरटांड पुलिस ने बुधवार को जमशेदपुर के बिष्टुपुर से अभिषेक भारती को गिरफ्तार किया है। वह 13 नवंबर 2026 को दर्ज पाकरटांड थाना कांड संख्या 25/26 में वांछित था। इस मामले में पीड़िता के दादा ने आरोप लगाया था कि अभिषेक भारती और दिलीप तिर्की ने 14 वर्षीय किशोरी का अपहरण कर उस पर सिमडेगा विधायक के खिलाफ जबरन गलत बयान देने का दबाव बनाया था। पुलिस इस मामले में सह-आरोपी दिलीप तिर्की को पहले ही जेल भेज चुकी है।

​अभिषेक भारती का विवादों से पुराना नाता रहा है। उन पर पत्रकारिता का रौब दिखाकर सीओ, बीडीओ और थानेदारों सहित कई लोगों को कथित तौर पर ब्लैकमेल करने और अन्य पत्रकारों को निशाना बनाने के आरोप लगते रहे हैं। फिलहाल पुलिस की इस कार्रवाई और कांग्रेस नेता के गंभीर आरोपों के बाद क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है।

 

http://Saraikela: बालू माफिया पर खबर छपते ही बेचैन हुई ‘अंतरात्मा’! अभिषेक भारती, सवाल तो ‘मंथली’ का ही है! कश्मकश निष्पक्षता की या ‘मंथली’ के लिफाफे की? छोटू झा-बालू माफिया कनेक्शन पर घिरे अभिषेक भारती

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *