पार्षद शंतनु घोष की पहल से आदित्यपुर वार्ड-13 में लगी सोलर स्ट्रीट लाइट, ZF कंपनी के CSR फंड से हुआ निर्माण

पर्यावरण संरक्षण और बेहतर रोशनी की दिशा में सराहनीय कदम; कंपनी के अधिकारियों ने भविष्य में भी विकास कार्यों में सहयोग का दिया आश्वासन

​
​आदित्यपुर। आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड संख्या 13 में जनसुविधा और बेहतर प्रकाश व्यवस्था को लेकर एक महत्वपूर्ण पहल की गई है।

Adityapur: एस-टाइप मैदान सौंदर्यीकरण विवाद: वार्ड सभा में तय होगा क्या बनेगा, टेंडर रद्द नहीं होगा— नगर निगम

बुधवार, 25 नवंबर 2026 को ZF कंपनी के कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) फंड के सौजन्य से वार्ड क्षेत्र में सोलर स्ट्रीट लाइट लगाई गई। इसका विधिवत पूजा-अर्चना और नारियल फोड़कर शुभ उद्घाटन किया गया।

​इस पहल का मुख्य उद्देश्य वार्ड की गलियों में रात के समय सुरक्षित और पर्याप्त रोशनी सुनिश्चित करना है। सोलर लाइट लगने से न केवल बिजली की बचत होगी, बल्कि हरित ऊर्जा और पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा। इस अवसर पर वार्ड पार्षद शंतनु घोष ने ZF कंपनी और उनकी पूरी टीम के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने उम्मीद जताई कि कंपनी भविष्य में भी अपने CSR फंड के माध्यम से वार्ड-13 के बुनियादी ढांचे और जनहित से जुड़े अन्य विकास कार्यों में इसी तरह सहयोग करती रहेगी।

​वहीं, समारोह में मौजूद ZF कंपनी के प्रबंधकों ने भी स्थानीय निवासियों और पार्षद को आश्वस्त किया कि आने वाले समय में वार्ड-13 के सर्वांगीण विकास के लिए कंपनी की ओर से और भी कई जनकल्याणकारी योजनाएं धरातल पर उतारी जाएंगी।

​उद्घाटन समारोह में ZF CVCS India के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे, जिनमें Manufacturing Head श्री मुकुंद, ZF Jamshedpur के Manufacturing Head श्री अमितेश कुमार इस्सर, HR विभाग से श्री कुमार राघव एवं सुश्री पूजा, Maintenance Head श्री दिलीप दास एवं श्री देवानंद पति, Finance Head श्री अनुज श्रीवास्तव और Marketing Head श्री सरोज कुमार प्रमुख रूप से शामिल थे। इसके अलावा पार्षद टीम के सदस्यों सहित बड़ी संख्या में स्थानीय बस्तीवासी उपस्थित रहे। सभी ने क्षेत्र को स्वच्छ, सुंदर और रोशन बनाने के इस प्रयास की सराहना की।

http://Adityapur: आदित्यपुर नगर निगम की कार्यशैली पर उठे सवाल, सूचना छिपाने को लेकर राज्य सूचना आयोग में शिकायत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *