आदित्यपुर वार्ड-2 में 16.25 लाख की लागत से पेवर ब्लॉक सड़क और ह्यूम पाइप नाली निर्माण का शिलान्यास

आदित्यपुर: आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या-02 अंतर्गत धीराजगंज में बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने की दिशा में बुधवार, 25 नवंबर 2026 को एक अहम विकास योजना की शुरुआत की गई।

आदित्यपुर नगर निगम: पूजा पंडालों से सफाई शुल्क लेने का आदेश वापस, मेयर और डिप्टी मेयर बोले— पूर्व की भांति निशुल्क होगी सफाई, संसाधनों की कमी पर राज्य सरकार को घेरा

स्थानीय वार्ड पार्षद श्रीमती सुप्रिया महतो ने विधिवत पूजा-अर्चना करने और नारियल फोड़कर पेवर ब्लॉक सड़क तथा ह्यूम पाइप नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।

​नगर विकास एवं आवास विभाग, झारखंड सरकार (आदित्यपुर नगर निगम) द्वारा स्वीकृत इस महत्वाकांक्षी परियोजना के अंतर्गत धीराजगंज स्थित सुनंदा ठाकुर के आवास से चंदेश्वर प्रसाद मास्टरजी के घर होते हुए अजय रजक के घर तक पेवर ब्लॉक रोड और ह्यूम पाइप नाली का निर्माण किया जाएगा। इस पूरी योजना की कुल एकरारनामा (एग्रीमेंट) राशि 16,25,882.24 रुपये निर्धारित की गई है।

गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निर्माण कार्य सुनिश्चित करने के लिए इसकी जिम्मेदारी संवेदक एजेंसी ‘अशोका खनिज एवं इस्पात कंपनी’ को सौंपी गई है।

​शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए वार्ड पार्षद सुप्रिया महतो ने कहा कि इस क्षेत्र के नागरिक लंबे समय से खराब रास्ते और जलजमाव की समस्या से जूझ रहे थे। नई पेवर ब्लॉक सड़क और ह्यूम पाइप नाली के निर्माण से स्थानीय निवासियों को सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी और बारिश के दिनों में होने वाले जलभराव से स्थायी निजात मिलेगी। उन्होंने संवेदक को निर्माण कार्य में पूरी पारदर्शिता और उच्च गुणवत्ता बनाए रखने का निर्देश भी दिया।

​इस अवसर पर चंदेश्वर प्रसाद मास्टरजी, नवल महतो, सोनू गोप, शांति लाल प्रमाणिक, नागेश्वर प्रमाणिक, जितेंद्र गोप, कन्हैया साहू और मंगल सिंह सरदार सहित बड़ी संख्या में स्थानीय गणमान्य नागरिक एवं बस्तीवासी उपस्थित रहे। स्थानीय लोगों ने इस विकास कार्य की शुरुआत पर हर्ष व्यक्त करते हुए पार्षद के प्रति आभार जताया।

http://Adityapur: आदित्यपुर नगर निगम की कार्यशैली पर उठे सवाल, सूचना छिपाने को लेकर राज्य सूचना आयोग में शिकायत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *