सोनुआ में शराब दुकान चोरी मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, चोरी की शराब और वाहन बरामद

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के सोनुआ थाना क्षेत्र में शराब दुकान से चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी की गई शराब, घटना में इस्तेमाल वाहन और चोरी में प्रयुक्त औजार बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है।

चाईबासा: चोरी की तीन घटनाओं का खुलासा, पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार, 23 नवंबर 2026 की रात करीब 2:30 बजे सोनुआ प्रखंड कार्यालय के सामने स्थित अनुज्ञप्तिधारी शराब दुकान में अज्ञात चोरों ने सेंधमारी कर शराब और नकद रुपये चोरी कर लिए थे। इस मामले में सोनुआ थाना कांड संख्या 39/2026 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता की धारा 305 एवं 331(4) के तहत जांच शुरू की गई थी।

 

घटना की गंभीरता को देखते हुए पश्चिमी सिंहभूम के पुलिस अधीक्षक अमित रेणु के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डॉ. सैयद मुस्तफा हाशमी के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने तकनीकी एवं मानवीय सूचना के आधार पर लगातार छापेमारी करते हुए मामले में संलिप्त तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।

 

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अंजन दास (35 वर्ष), मोहम्मद शाहिद अंसारी (32 वर्ष) और तारकेश्वर शर्मा उर्फ आलोक (36 वर्ष) के रूप में हुई है। अंजन दास ओडिशा के मयूरभंज जिले के रायारंगपुर क्षेत्र का निवासी है, जबकि मोहम्मद शाहिद कपाली ओपी क्षेत्र और तारकेश्वर शर्मा कपाली ओपी क्षेत्र में रह रहा था।

 

पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी की गई शराब की 16 पेटियां, जिनमें 192 बोतलें थीं, तथा 19 अतिरिक्त शराब की बोतलें बरामद की हैं। इसके अलावा घटना में इस्तेमाल XL6 कार (नंबर OD11W8036), बोल्ट कटर, लोहे का सब्बल, तीन मोबाइल फोन और सीसीटीवी फुटेज भी जब्त किए गए हैं।

 

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ पूर्व में चोरी, गो-तस्करी एवं अन्य आपराधिक मामलों के रिकॉर्ड भी रहे हैं। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, जमशेदपुर और ओडिशा के विभिन्न इलाकों में छापेमारी जारी है।

 

पुलिस ने आम नागरिकों और दुकानदारों से अपील की है कि संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल स्थानीय थाना को दें तथा दुकानों में सीसीटीवी कैमरे, पर्याप्त रोशनी और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करें।

http://चक्रधरपुर में मोबाइल दुकान में चोरी का खुलासा, बिहार के तीन आरोपी गिरफ्तार; 21 मोबाइल बरामद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *