चाईबासा पुलिस लाइन में एंटी-रॉयट मॉक ड्रिल, दंगा नियंत्रण और आपात स्थिति से निपटने का किया गया अभ्यास

Chaibasa (चाईबासा) : जिले में विधि-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी आपातकालीन परिस्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने की तैयारी के तहत बुधवार को पुलिस लाइन, चाईबासा में एंटी-रॉयट (दंगा रोधी) मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस बल के जवानों को भीड़ नियंत्रण और संभावित उपद्रव की स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक प्रक्रियाओं का अभ्यास कराया गया।

 

Gamhariya TSPL: टाटा स्टील लांग प्रोडक्टस, टीजीएस, अग्निशमन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आग बुझाने हुआ मॉक ड्रिल 

मॉक ड्रिल के दौरान पुलिसकर्मियों को बल प्रयोग के निर्धारित तरीकों, भीड़ को नियंत्रित करने, आंसू गैस के गोले छोड़ने तथा विषम परिस्थितियों में सूझबूझ के साथ कानून-व्यवस्था संभालने के संबंध में जानकारी दी गई। अभ्यास के माध्यम से पुलिस बल की तैयारियों और आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई करने की क्षमता को परखने पर जोर दिया गया।

इस मॉक ड्रिल का मुख्य उद्देश्य पुलिसकर्मियों की तत्परता बढ़ाना, विभिन्न परिस्थितियों में उनके आपसी समन्वय को मजबूत करना और किसी भी संभावित उपद्रव से प्रभावी तरीके से निपटने की तैयारी सुनिश्चित करना है।

पुलिस बल द्वारा इस तरह के अभ्यास से आपातकालीन परिस्थितियों में कार्रवाई की प्रक्रिया को बेहतर बनाने और जिले में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने की तैयारी को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

http://Gamharia NDRF Mock Drill:एनडीआरएफ की टीम ने रासायनिक आपदा से निपटने किया मॉक ड्रिल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *