आदित्यपुर के आशियाना आदित्य में नवरात्रि महोत्सव का भव्य शुभारंभ, माता की चौकी में झूमे श्रद्धालु

Adityapur (आदित्यपुर) : आशियाना आदित्य सोसायटी में नवरात्रि महोत्सव की शुरुआत धार्मिक उत्साह और भक्तिमय वातावरण के बीच हुई। वैदिक मंत्रोच्चार और ढोल-नगाड़ों की गूंज के साथ माता रानी की प्रतिमा का आगमन हुआ। इस दौरान पूरा सोसायटी परिसर मां दुर्गा की भक्ति और जयकारों से गूंज उठा।

Jamshedpur: वर्षों से आपसी भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक है धातकीडीह ठक्कर बापा क्लब का दुर्गा पूजा: गणेश महाली

महाषष्ठी के अवसर पर पूजा पंडाल में देवी के पट खोले गए। इसके बाद विधि-विधान से चरण पूजन संपन्न हुआ, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने शामिल होकर माता रानी का आशीर्वाद लिया। पूजा-अर्चना का संचालन बंगाल से आमंत्रित पुरोहित ने किया। इस दौरान यजमान के रूप में शंकर गुरुनाथन और उमेश कुमार सिंह ने धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लिया।

माता की चौकी में भजनों से भक्तिमय हुई शाम

महोत्सव के तहत संध्या बेला में माता की चौकी का आयोजन किया गया। इसका आयोजन डॉ. कुंदन कुमार सिंह और डॉ. पूनम कुमार सिंह के सौजन्य से हुआ। भजन-कीर्तन और माता रानी की स्तुति के बीच श्रद्धालु भक्ति में लीन नजर आए। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने मां दुर्गा की आराधना कर परिवार और समाज की सुख-समृद्धि की कामना की।

 

आदित्यपुर के आशियाना आदित्य सोसायटी में दुर्गा पूजा और माता की चौकी का आयोजन
आदित्यपुर के आशियाना आदित्य सोसायटी में दुर्गा पूजा और माता की चौकी का आयोजन

विजयादशमी तक होंगे धार्मिक अनुष्ठान

आशियाना आदित्य सोसायटी में महासप्तमी से लेकर विजयादशमी तक प्रतिदिन मां दुर्गा को भोग अर्पित किया जाएगा। साथ ही श्रद्धालुओं के लिए रात में प्रसाद वितरण की व्यवस्था भी की गई है। आयोजकों की ओर से नवरात्रि के दौरान धार्मिक परंपराओं और सामूहिक सहभागिता के साथ महोत्सव को संपन्न कराने की तैयारी की गई है।

इस अवसर पर सोसायटी के कई गणमान्य नागरिक और श्रद्धालु उपस्थित रहे। इनमें मधुलिका भारद्वाज, शालिनी शर्मा, मेजर सत्यनारायण, डॉ. पूनम सिंह, राजीव नंदन, पुष्पा सिंह, सुप्रभा पति, रेणु झा, रीता ठाकुर और के.के. सिंह सहित अन्य लोग शामिल थे।

आशियाना आदित्य में नवरात्रि महोत्सव के शुभारंभ ने पूरे परिसर को श्रद्धा, उल्लास और धार्मिक एकजुटता के रंग में रंग दिया।

http://Adityapur: एनआईटी कोऑपरेटिव सोसायटी में भव्य दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन, भक्तिमय माहौल में उमड़े श्रद्धालु

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *