Jamshedpur: वर्षों से आपसी भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक है धातकीडीह ठक्कर बापा क्लब का दुर्गा पूजा: गणेश महाली

जमशेदपुर: लौहनगरी जमशेदपुर के धातकीडीह स्थित ‘श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति, ठक्कर बापा क्लब’ (मुखी समाज कल्याण समिति) के दुर्गा पूजा पंडाल का भव्य शुभारंभ हुआ।

रूपी सोरेन के निधन पर जेएमएम नेता गणेश महाली ने मोरहाबादी आवास पहुंचकर दी भावभीनी श्रद्धांजलि

इस अवसर पर आयोजित समारोह में बच्चियों द्वारा प्रस्तुत मनमोहक सांस्कृतिक व नृत्य कार्यक्रमों ने उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया।समारोह में मुख्य संरक्षक, झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय सदस्य एवं सरायकेला विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी गणेश माहली ने अपने संबोधन में कहा कि यह जमशेदपुर की सबसे प्राचीन दुर्गा पूजाओं में से एक है। उन्होंने विशेष रूप से कहा कि इस पंडाल में वर्षों से सभी लोग मिलजुलकर और आपसी भाईचारे के साथ मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करते आ रहे हैं। सामाजिक सौहार्द की यह परंपरा इस आयोजन की सबसे बड़ी ताकत है।

​गणेश माहली ने आगे बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी महाअष्टमी, महानवमी और विजयादशमी—इन तीनों दिनों तक श्रद्धालुओं के लिए महाभोग वितरण एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

​समारोह में उपस्थित कांग्रेस नेता धर्मेंद्र सोनकर ने भी समिति की जमकर प्रशंसा की और कहा कि यह आयोजन क्षेत्र में एकता व श्रद्धा का उत्कृष्ट उदाहरण है। इस दौरान समिति के संरक्षक शंकर रेड्डी, अध्यक्ष सागर मुखी समेत कई गणमान्य सदस्य एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

http://जमशेदपुर : सोनारी में असामाजिक तत्वों का उपद्रव, वाहनों पर पत्थरबाजी से दहशत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *