जमशेदपुर: कदमा के रामनगर स्थित विद्यापति टावर परिसर में भव्य पूजा पंडाल एवं धार्मिक अनुष्ठान का विधिवत उद्घाटन संपन्न हुआ।

इस धार्मिक व मांगलिक कार्यक्रम में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता रविंद्र कुमार झा (नट्टू झा) बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के बीच फीता काटकर व दीप प्रज्वलित कर पंडाल के पट श्रद्धालुओं के लिए खोले।
उद्घाटन के उपरांत रविंद्र कुमार झा ने मां की प्रतिमा के समक्ष शीश नवाया और क्षेत्रवासियों की सुख, शांति, समृद्धि एवं आरोग्यता की कामना की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक व सामाजिक आयोजन हमारी सनातन संस्कृति को सशक्त करते हैं और समाज में आपसी भाईचारे व सौहार्द को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने आयोजन समिति के युवाओं और पदाधिकारियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि विद्यापति टावर की यह पूजा हर वर्ग को एक सूत्र में पिरोने का कार्य कर रही है।
कार्यक्रम के दौरान स्थानीय गणमान्य नागरिकों, पूजा कमेटी के सदस्यों और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मुख्य अतिथि का अंगवस्त्र व पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। उद्घाटन के बाद उपस्थित श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। पूजा पंडाल के पट खुलते ही दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी और पूरा क्षेत्र जयकारों से गूंज उठा।







