जमशेदपुर: 149 बार रक्तदान करने वाले शतकवीर अरुण पाठक को टाटा वर्कर्स यूनियन ने दुर्गा पूजा पंडाल में किया सम्मानित

Adityapur (आदित्यपुर) : मानव  सेवा और सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश करते हुए 149 बार स्वैच्छिक रक्तदान कर चुके शतकवीर रक्तदाता एवं आदित्यपुर के प्रतिष्ठित उद्यमी अरुण पाठक को सोमवार, महानवमी के पावन अवसर पर टाटा वर्कर्स यूनियन द्वारा सम्मानित किया गया।

Kandra: सालमपाथर में रक्तदान शिविर का सफल आयोजन, झामुमो नेता कृष्णा बास्के और सांसद प्रतिनिधि प्रो. केपी सोरेन ने की युवाओं की सराहना

यह सम्मान समारोह बिष्टुपुर साउथ पार्क स्थित टाटा वर्कर्स यूनियन द्वारा आयोजित दुर्गा पूजा पंडाल परिसर में आयोजित किया गया था।

​समारोह के दौरान आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह ने भी अरुण पाठक के सेवा भाव और अदम्य जज्बे की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए उन्हें सम्मानित किया। वक्ताओं ने कहा कि रक्तदान महादान है और बिना किसी स्वार्थ के 149 बार रक्तदान कर दूसरों की जान बचाना समाज के लिए एक प्रेरणादायक मिसाल है। युवाओं को इनसे सीख लेकर रक्तदान के क्षेत्र में आगे आना चाहिए।

​इस पावन अवसर पर पूजा पंडाल परिसर में भव्य ‘महानवमी भोग प्रसाद’ वितरण कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया था, जिसमें शहरभर से आए सैकड़ों श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया और प्रसाद ग्रहण किया। पूरा परिसर भक्ति और सेवा के माहौल से सराबोर रहा।

​कार्यक्रम में टाटा वर्कर्स यूनियन के पदाधिकारी नितेश राज सहित यूनियन के कई प्रमुख सदस्य, पूजा समिति के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय गणमान्य नागरिक मौजूद थे। सभी उपस्थित सदस्यों ने अरुण पाठक के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *