​आदित्यपुर: 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की चपेट में आने से 27 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत, छत पर काम करने के दौरान हुआ हादसा

Adityapur (आदित्यपुर) : आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत भट्टा बस्ती स्थित मांझी टोला में बुधवार को एक दर्दनाक हादसे में 27 वर्षीय युवक की करंट लगने से जान चली गई।

चांडिल में भीषण सड़क हादसा: ट्रेलर की चपेट में आने से पॉलिटेक्निक छात्र की मौत, दूसरा गंभीर

मृतक की पहचान मुन्ना मुदरी के रूप में की गई है। 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन बिजली तार के संपर्क में आने के कारण यह हादसा हुआ, जिससे पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुन्ना मुदरी बुधवार को अपने घर की छत पर किसी कार्य में व्यस्त था। इसी दौरान वह छत के बेहद करीब से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। तार के संपर्क में आते ही जोरदार करंट लगने से मुन्ना की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

घटना इतनी अचानक हुई कि उसे बचाने का कोई अवसर नहीं मिल सका।
​हादसे की तेज आवाज और चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग तुरंत छत की ओर दौड़े, लेकिन तब तक युवक दम तोड़ चुका था। घटना के बाद बस्ती में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। युवक की असमय मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे मांझी टोला में मातम छा गया है।

 

​स्थानीय लोगों ने तत्काल इस घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का मुआयना किया। इसके बाद कानूनी प्रक्रियाओं को पूरा करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया। स्थानीय निवासियों ने बस्तियों और मकानों के करीब से गुजरने वाले खतरनाक हाईटेंशन तारों को लेकर गहरी चिंता और रोष व्यक्त किया है।

http://रील बनाने के चक्कर में हादसा : मां के साथ सुवर्णरेखा नदी में नहाने गईं दो बहनें डूबीं, एक को बचाया गया; दूसरी लापता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *