चांडिल में भीषण सड़क हादसा: ट्रेलर की चपेट में आने से पॉलिटेक्निक छात्र की मौत, दूसरा गंभीर

चांडिल सड़क हादसा

​चांडिल : सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र अंतर्गत चांडिल गोलचक्कर के समीप मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसे में एक छात्र की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरा छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों छात्र गम्हरिया से चांडिल स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज जा रहे थे, तभी यह दुर्घटना घटी।

Chandil: चांडिल-पुरुलिया मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा ;मेला देखकर लौट रहे तीन युवकों की सड़क हादसे में मौत, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर

चांडिल सड़क हादसा

​प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों छात्र दोपहिया वाहन से कॉलेज की ओर बढ़ रहे थे। इसी दौरान चांडिल गोलचक्कर के पास एक तेज रफ्तार अनियंत्रित भारी ट्रेलर ने उन्हें जोरदार टक्कर मारते हुए चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भयानक थी कि एक छात्र ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दूसरा छात्र सड़क पर दूर जा गिरा और बुरी तरह लहूलुहान हो गया।

​मृतक छात्र की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं, जबकि गंभीर रूप से घायल छात्र की पहचान समीर दास के रूप में की गई है। हादसे के तुरंत बाद आसपास के राहगीरों और स्थानीय दुकानदारों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घटना की जानकारी चांडिल थाना पुलिस को दी।

चांडिल सड़क हादसा

​सूचना मिलते ही पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से गंभीर रूप से घायल समीर दास को एंबुलेंस के जरिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र भेजा, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा परिजनों से संपर्क साधने की कोशिश कर रही है। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

http://चांडिल में भीषण सड़क हादसा: NH-33 पर कोलकाता से रांची जा रही यात्री बस पलटी,पुलिस- ग्रामीणों ने संयुक्त रूप से चलाया राहत-बचाव अभियान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *