झाड़ग्राम के पास भीषण सड़क हादसा, जमशेदपुर के मनीष अग्रवाल की मौत; तीन घायल

Jamshespur (जमशेदपुर) : कोलकाता से जमशेदपुर लौट रहे लोगों की कार गुरुवार देर रात झाड़ग्राम के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा रात करीब 1:45 बजे हुआ, जिसमें बीएस इंटरप्राइजेज से जुड़े 42 वर्षीय मनीष अग्रवाल की मौके पर ही मौत हो गई। कार में सवार अन्य तीन लोग घायल हो गए।

चांडिल में भीषण सड़क हादसा: ट्रेलर की चपेट में आने से पॉलिटेक्निक छात्र की मौत, दूसरा गंभीर

जानकारी के अनुसार, कार में कुल चार लोग सवार थे। सभी कोलकाता में काम निपटाने के बाद जमशेदपुर वापस लौट रहे थे। रास्ते में झाड़ग्राम के पास उनकी कार दुर्घटना का शिकार हो गई। हादसे की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मनीष अग्रवाल ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

 

दुर्घटना में बासु (42) गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। वहीं बीरू (45) के हाथ में फ्रैक्चर हुआ है, जबकि सचिन (42) को मामूली चोटें आई हैं।

 

घायलों को तत्काल उपचार के लिए जमशेदपुर स्थित टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) लाया गया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद सचिन को छुट्टी दे दी गई, जबकि अन्य घायलों का इलाज जारी है।

 

हादसे के बाद मृतक के परिजनों और परिचितों में शोक की लहर है। फिलहाल दुर्घटना कैसे हुई, इसकी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

http://पश्चिमी सिंहभूम में भीषण सड़क हादसा: कार-ट्रेलर की टक्कर में एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, 2 गंभीर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *