Adityapur: जमशेदपुर फेयरडील हुंडई में लॉन्च हुई नई SUV ‘BAYON’, ₹9.99 लाख से शुरू; ADAS लेवल-2 और 6 एयरबैग्स से लैस

Jamshedpur (जमशेदपुर) : ऑटोमोबाइल क्षेत्र में आधुनिक तकनीक और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए फेयरडील हुंडई ने आरआईटी मोड़ के पास (प्लॉट ए-2, फेज-2, आदित्यपुर) अपनी बहुप्रतीक्षित कॉम्पैक्ट SUV हुंडई BAYON को आधिकारिक रूप से लॉन्च कर दिया है।

 

 

Video

Adityapur All New Altroz ​​launched with a “Feel Special experience”: फील स्पेशल अनुभव के साथ हुई ऑल न्यू अल्ट्रोज की लाँचिंग

₹9,99,900 की आकर्षक शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत पर बाजार में उतारी गई यह गाड़ी अत्याधुनिक ड्राइविंग अनुभव और आकर्षक डिजाइन का बेहतरीन संतुलन पेश करती है।

​लॉन्चिंग समारोह का नेतृत्व फेयरडील ग्रुप के डीलर प्रिंसिपल कर्णा पारिख ने किया, जबकि पूरे कार्यक्रम की रूपरेखा जनरल मैनेजर (सेल्स) अजीत मणि के निर्देशन में तैयार की गई। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भारतीय स्टेट बैंक के चाईबासा रीजनल मैनेजर श्रीनाथ कुमार एवं जमशेदपुर रीजनल मैनेजर विनीत कुमार शामिल हुए।
​समारोह में वित्तीय सहयोग को मजबूती देने के लिए बैंक ऑफ इंडिया, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, यूको बैंक, पीएनबी, केनरा बैंक, एचडीएफसी, एक्सिस बैंक और आईसीआईसीआई बैंक के प्रतिनिधि मौजूद रहे। इनके अलावा महिंद्रा फाइनेंस, टाटा कैपिटल, अग्रणी बीमा कंपनियों के अधिकारी एवं शहर के गणमान्य ग्राहक भी उपस्थित थे।

​दमदार परफॉर्मेंस और वेरिएंट विकल्प:

हुंडई BAYON को 1.5-लीटर MPI पेट्रोल इंजन से लैस किया गया है, जो 115 PS की पावर और 143.8 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। ग्राहकों की सुविधा के लिए इसमें 6-स्पीड मैनुअल और स्मार्ट IVT ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प दिया गया है। कंपनी ने इसे HX 2 से लेकर टॉप-एंड HX 10 वेरिएंट तक कई आकर्षक रंगों में पेश किया है।

​अत्याधुनिक तकनीक और 6 एयरबैग्स सुरक्षा:

गाड़ी में सिग्नेचर LED लाइटिंग, पैनोरमिक सनरूफ, इंटीग्रेटेड ड्यूल स्क्रीन डिस्प्ले और हुंडई ब्लूलिंक कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी जैसे प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं। पैसेंजर सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए सभी वेरिएंट्स में 6 एयरबैग्स मानक (स्टैंडर्ड) तौर पर शामिल हैं, वहीं प्रीमियम वेरिएंट में अत्याधुनिक ADAS (लेवल-2 प्रो) ड्राइविंग असिस्ट सिस्टम दिया गया है।

http://Adityapur TATA Moters car Launch: कार सेफ ड्राइविंग में सीट बेल्ट जरूर लगाए :धनंजय कुमार , TATA के न्यू एल्ट्रोज रेसर-नेक्सन 777 की हुई लाँचिंग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *