Chaibasa:- चाईबासा पुलिस ने 6 चोरी की बाइक के साथ दो नाबालिग समेत 3 गिरफ्तार

Chaibasa:- पश्चिम सिंहभूम की पुलिस ने चारी की 6 बाइक के साथ दो नाबालिग समेत तीन को गिरफ्तार किया है. पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों में मंझारी थाना क्षेत्र के डुमकुरसाई टोला निवासी गोला कोण्डाकेल के अलावा दो नाबालिग शामिल है.

जानकारी देते हुए मंझारी थाना प्रभारी विक्रम तिग्गा ने बताया कि रविवार को भरभरिया चौक पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था. तभी एक किशोर को बाइक रोकने का निर्देश दिया गया पर वह पुलिस को देख बाइक लेकर भागने लगा. उसे दौड़ा कर पकड़ा गया. पुलिस के द्वारा बाइक के कागजात की मांग की गई पर वह बाइक का कागजात नहीं दिखा पाया. पूछताछ में उसने बताया कि बाइक चोरी की है.

नाबालिक की निशानदेही पर अन्य जगहों पर छापेमारी कर और दो को गिरफ्तार किया गया और छह बाइक बरामद की गई. पुलिस ने दोनों नाबालिग को बाल सुधार गृह भेज दिया जबकि गोला कोण्डाकेल को जेल भेज दिया गया.

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *