चांडिल डैम पुनर्वास कार्यालय के समक्ष 9 दिन से अनशन पर बैठे लोगों पर चढ़ा अनियंत्रित ट्रैक्टर, 9 आंदोलनकारी समेत दो पत्रकार भी घायल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा सरकार आंदोलनकारियों को चाहती है कुचलना

Saraikela :- जिले के चांडिल डैम पुनर्वास कार्यालय के समक्ष पिछले नौ दिनों से अनशन पर बैठे विस्थापितों के बीच एक अनियंत्रित ट्रैक्टर घुस गया. जिसमें करीब नौ लोग घायल हुए. इनमें समाचार संकलन कर रहे दो स्थानीय पत्रकार भी शामिल हैं. वहीं चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं.

घटना की सूचना मिलते ही आजसू केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य हरेलाल महतो मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को पहले चांडिल अनुमंडल अस्पताल भिजवाया जहां से सीधे सभी को जमशेदपुर के टीएमएच रेफर कराया. जहां सभी का इलाज चल रहा है. इधर मामले की सूचना मिलते ही ईचागढ़ विधायक सविता महतो सीएमएच पहुंची और घायलों का हाल जाना उन्होंने डॉक्टरों से सभी घायलों को बेहतर चिकित्सकीय सुविधा मुहैया कराने की का निर्देश दिया. फिलहाल सभी का इलाज टाटा मुख्य अस्पताल में चल रहा है. इधर इस घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने कई घंटों तक सड़क भी जाम रखा.

सविता महतो (विधायक- ईचागढ़)

विस्थापित अनशनकारियों को ट्रैक्टर से मारने का प्रयास : दीपक प्रकाश

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश ने चांडिल डैम के विस्थापित अनशनकारियों को प्रोजेक्ट के ट्रैक्टर से हुए कुचलने के प्रयास पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है. अपने बयान में श्री प्रकाश ने कहा यह सरकार अपना होशो हवास खो चुकी है. इसलिए इस सरकार में अप्रत्याशित घटनाएं घट रही है. उन्होंने कहा कि चांडिल डैम के विस्थापित राहत और पुनर्वास को लेकर डैम साइड में 8 दिनों से लगातार अनशन पर बैठे थे. परंतु आज की घटना ने राज्य सरकार की मंशा को उजागर कर दिया हैं की यह सरकार अपने खिलाफ बोलने वालों का दमन करने में विश्वास करती है. आंदोलन और आंदोलनकारी दोनो को कुचलने में विश्वास करती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वार्ड 17

Adityapur News Ward17 : वार्ड 17 में विकास की हुंकार: प्रत्याशी बिरेंद्र यादव के समर्थन में उतरे KMPM के पूर्व छात्र, घर-घर जाकर मांगा आशीर्वाद, 20 वर्षों की अनवरत जनसेवा और उपलब्धियों के दम पर मतदाताओं के बीच बनाई मजबूत पैठ