गम्हरिया: डुंडरा डैम में डूबे युवक किशन ठाकुर का शव 3 दिन बाद जिलिंगगोड़ा छठ घाट से बरामद

Saraikela: गम्हरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत डुंडरा डैम में 3 दिन पूर्व डूबे 20 वर्षीय युवक किशन कुमार ठाकुर का शव आज गम्हरिया पुलिस ने अथक प्रयास से बरामद कर लिया है. युवक का शव जिलिंगगोड़ा छठ घाट के पास से बरामद हुआ है।
घटना के संबंध में जानकारी देते हुए गम्हरिया थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि 9 नवंबर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि जमशेदपुर बागुनहातु का रहने वाला युवक किशन ठाकुर जो अपने दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने डुंडरा डैम पहुंचा था, वह डूब गया है. इधर घटना के बाद परिजनों द्वारा गम्हरिया पुलिस को भी सूचित किया गया, पुलिस द्वारा छानबीन के बावजूद बुधवार को युवक का शव बरामद नहीं हो सका, इस बीच युवक का मोबाइल फोन ऑन मिल रहा था ,जो पुलिस के लिए संदेहास्पद बना हुआ था. इधर थाना प्रभारी राजीव कुमार द्वारा एक टीम गठित किया गया जिसमें सब इंस्पेक्टर रितेश सिंह के नेतृत्व में छानबीन कर युवक का शव जिलिंगगोड़ा के पास छठ घाट किनारे से बरामद किया गया ,जिसे पुलिस द्वारा कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *